Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या अब भी अनफिट हैं केदार जाधव, विराट कोहली ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 में सभी टीमें अपनी तैयारी को अंतिम या मूर्त रूप देने के लिए जुटी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वार्मअप मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम इंडिया कार्डिफ में बांग्लादेश में अपना दूसरा मैच खेल रही है। मैच से ठीक पहले टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को एक अच्छी और एक बुरी खबर दी है। अच्छी खबर यह है कि नंबर-4 के प्रबल दावेदार बताए जा रहे विजय शंकर दूसरे वार्मअप मैच के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं और वह भारत के 14 सदस्यीय टीम में खेलने के लिए शामिल भी किए गए हैं वहीं बुरी खबर यह है कि केदार जाधव अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वह कंधे की चोट से रिकवर नहीं हो पाने की वजह से लगातार दूसरे वार्मअप मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए और उन्हें अब मैच प्रैक्टिस का शायद ही मौका मिले। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस के वक्त यह बड़ा अपडेट दिया है। जानिए उन्होंने टीम की रवानगी के वक्त फिट बताए गए जाधव को मैच अनफिट बताते हुए क्या कहा।

जाधव की फिटनेस का सच-

जाधव की फिटनेस का सच-

कप्तान कोहली ने जाधव की चोट से एक तरफ जहां पर्दा हटाया तो वहीं उनकी फिटनेस पर बरकरार संशय को और भी बढ़ा दिया। जब कोहली ने टॉस के बाद बात की गई तो उन्होंने टीम की जानकारी देते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों पर वार्म-अप मैचों का बहुत ज्यादा दबाव नहीं डाल रहे हैं। कोहली ने कहा कि भारतीय टीम को विश्व कप का पहला मैच खेलने में पर्याप्त समय मिल रहा है। ऐसे में भारत के पास किसी भी अन्य टीम के मुकाबले तैयारी करने के लिए ज्यादा दिन हैं।

बिना फिटनेस के जाधव आए इंग्लैंड-

बिना फिटनेस के जाधव आए इंग्लैंड-

उन्होंने इसके बाद जो कहा वह अपने आप में विवादापस्द साबित हो सकता है। उन्होंने केदार जाधव के बारे में स्पष्ट बात करते हुए कहा, 'जाधव अभी तक खेलने की स्थिति में नहीं हैं। वे अभी भी अपने कंधे की चोट से उभर रहे हैं। विजय शंकर फिट हैं। हम इस बार 13 की जगह पर 14 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं।' आपको बता दें कि जाधव को यह चोट आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए लगी थी और उसके बाद वे ना तो आईपीएल के बाकी मैच खेल पाए थे और ना ही अब विश्व कप के दोनों वार्म-अप मैच खेल पाए हैं।

विश्व कप 2019: दूसरे वार्म-अप मैच से पहले हार्दिक पांड्या को लगी चोट, खेलने पर संशय

क्या 5 जून को खेल पाएंगे जाधव?

क्या 5 जून को खेल पाएंगे जाधव?

भारत को विश्व कप में अपना पहला लीग मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर जाधव इस मैच तक पूरी तरह से फिट हो भी जाते हैं तो क्या भारत बिना किसी मैच प्रैक्टिस के जाधव को मुख्य मुकाबलों में उतारने के लिए तैयार होगा। इस सवाल का जवाब आने वाले चार-पांच दिनों में मिल जाएगा। इसके अलावा इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी दूसरे प्रैक्टिस मैच से ठीक पहले अपने अंडरऑर्म में चोट खा बैठे थे लेकिन अच्छी बात यह रही कि चोट ज्यादा गंभीर साबित नहीं हुई।

Story first published: Tuesday, May 28, 2019, 16:57 [IST]
Other articles published on May 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+