
मास्टर ब्लास्टर की भविष्यवाणी-
भारत 25 मई को इंग्लैंड के द ओवल में न्यूजीलैंड से और 28 मई को कार्डिफ में बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलने उतरेगा। विश्वकप से पहले क्रिकेट पंडितों में भविष्यवाणियों का एक अनौपचारिक दौर चलता है जिसमें खेल विश्लेषकों समेत पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी अपने अनुभव के आधार पर संभावित विश्वकप विजेता टीम की घोषणा करते हैं। ऐसे में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी राय दी है कि कौन सा देश इस बार का विश्वकप उठाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत के बाद जब जाधव ने पूछा 'HOW IS THE JOSH'

सचिन की फेवरेट 'टीम इंडिया'
सचिन ने बेहिचक टीम इंडिया को इस विश्वकप का दावेदार बताया है। सचिन ने अपने इस दावे के पीछे सबसे बड़ा तर्क दिया कि यह टीम किसी भी धरती पर जाकर जीत हासिल कर सकती है। आपको बता दें कि सचिन का बयान ऐसे ही नहीं आया है। इसके पीछे टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन की छाप साफ तौर पर देखी जा सकती है। भारत ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उसकी ही धरती पर वन डे सीरीज में विश्वसनीय तरीके से मात दी है उससे अब दुनिया की बड़ी क्रिकेट टीमों में भी भारत के प्रति 'खौफ' का भाव पैदा हुआ है।
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर कप्तान विराट कोहली ने कही बड़ी बात

'दुनिया में कहीं भी जीत सकता है भारत'
सीमित ओवरों के इस सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अब टीम इंडिया की दावेदारी बहुत मजबूत है। सचिन ने कहा, 'हममे वो परफेक्ट संतुलन है जो हमको दुनिया के किसी भी मैदान जीत दिला सकता है। जहां तक हमारे वर्ल्ड कप जीतने के चांस की बात है तो मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि भारत ही इस खिताब के लिए फेवरेट है। मेरा मानना है सबसे मुश्किल विपक्षी टीम इंग्लैंड होगी जबकि न्यूजीलैंड डार्क हार्स होगा।' सचिन ने यह भी कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया भी एक अच्छी टीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications
