
भारत को मिले कई सवालों के जवाब-
कोहली के बिना नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल एक बार फिर से असफल हुए। लेकिन अंबाती रायडू और विजय शंकर के बीच हुई साझेदारी ने भारत को मैच में नाजुक स्थिति से बाहर निकाला और बाद में रायडू ने केदार जाधव के साथ ही बढ़िया साझेदारी करके स्कोर को आगे बढ़ाए रखा। वहीं हार्दिक पांड्या की आतिशी पारी ने ताबूत में अंतिम कील ठोकने वाला काम किया। इसके बावजूद भी भारत का स्कोर केवल चुनौतीपूर्ण टारगेट के आस-पास ही सेट हो पाया था लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारत ने 35 रन से यह मुश्किल मैच जीत लिया।
शुभमन गिल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को विश्वकप में रिजर्व ओपनर देखना चाहते हैं गावस्कर
|
गदगद विराट बोले- 'जय हिंद'
इस जीत पर विराट कोहली ने टीम इंडिया को बधाई दी है। फिलहाल विराट को क्रिकेट से आराम दिया गया है और वे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। विराट ने इन्हीं छुट्टियों के बीच टीम की जीत पर अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए लिखा- 'मुश्किल हालात के बाद शानदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत हासिल की। हमने खेल में शानदार चरित्र दिखाया। बहुत अच्छा लड़को। जय हिंद।'

आजकल छुट्ट्री पर हैं कोहली-
बता दें कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित ने पांचवें वनडे मैच में टॉस जीतकर मुश्किल हालातों में पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला लिया था। रोहित का इसके पीछे तर्क था कि वे विश्वकप से पहले टीम को चुनौतीपूर्ण हालातों में टेस्ट करना चाहते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय मध्यक्रम ने हेमिल्टन वाली गलती को यहां नहीं दोहराकर भारत को विश्वकप के लिए ऊंचा आत्मविश्वास दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
