For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान की जीत पर सानिया मिर्जा ने दी बधाई, यूजर ने पूछा 16 जून को किसे सपोर्ट करेंगी

नई दिल्ली। आखिर विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी प्रतिष्ठा फिर से वापस हासिल करते हुए मेजबान इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज कर ली। ट्रेंट ब्रिज में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 349 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 334 रन ही बना पाई थी और 14 रनों से मुकाबला हार गई थी। इस मैच के साथ ही यह भी तय हो गया कि विश्व कप में किसी एक टीम को आंख मूंदकर दावेदार मानना भारी पड़ सकता है।

पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को मिली राहत-

पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को मिली राहत-

पाकिस्तान की इस जीत का सबसे ज्यादा अगर किसी को इंतजार था तो वे थे पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस। लगातार 11 ODI मैचों में हार का मुंह देखने वाली पाक की टीम के प्रशंसकों में रोष बढ़ता जा रहा था लेकिन इस जीत ने उन्हें राहत की मुस्कान दी है। इसी बीच भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी पाकिस्तान की टीम को इस जीत पर बधाई दी है।

सानिया ने भी किया ट्वीट-

सानिया ने भी किया ट्वीट-

सानिया ने ट्वीटर पर लिखते हुए कहा, 'टीम पाकिस्तान को बधाई हो, उन्होंने अपने अप्रत्याशित तरीके से वापसी की जैसा की वे हमेशा करते हैं। इस जीत से क्रिकेट विश्व कप और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है।' आपको बता दें कि सानिया के पति शोएब मलिक विश्व कप में पाक टीम का हिस्सा हैं। 37 साल के मलिक इस बार अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे हैं। उन्होंने इस मैच में 8 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए बेन स्टोक्स का कीमती लिया। गौरतलब है कि स्टोक्स पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रह चुके हैं।

विश्व कप 2019: स्टार फुटबॉलर ने टीम इंडिया की जर्सी पहन कोहली को दी शुभकामनाएं

सानिया से हो रहे हैं भारत-पाक मैच को लेकर सवाल-

हालांकि, सानिया के इस ट्वीट से यूजर्स में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सवाल-जवाब शुरू हो गए। कुछ ने सानिया से पूछा कि वे 16 जून को किस टीम को सपोर्ट करेंगी तो कुछ ने खुद ही जवाब देते हुए कहा कि सानिया भारत को ही सपोर्ट करेंगी। गौरतलब है कि भारत और पाक के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। ये टीमें अब केवल आईसीसी के टूर्नामेंट या फिर एशिया कप जैसी प्रतियोगिताओं में ही शिरकत करती हैं।

मजेदार रही है पाक की इस विश्व कप में कहानी-

मजेदार रही है पाक की इस विश्व कप में कहानी-

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले मैच में केवल 105 रन बनाए थे। यह पाक टीम का विश्व कप में बनाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर था। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे मैच में पाक ने 348 रन बनाए। मजेदार बात यह है कि ये पाकिस्तान का विश्व कप में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। मतलब साफ है कि पाकिस्तान दुनिया की ऐसी टीम है जो अपने दिन किसी को भी हरा सकती है और किसी से हार भी सकती है।

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 19:33 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+