
सरफराज के पास दिमाग नहीं है
अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज को दिमाग नहीं हैं और वो मैनेजमेंट के सामने मामू बन गए हैं। शोएब ने कहा कि टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान को खुद बैटिंग करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ चेज नही कर पाई है इसके बावजूद कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भला इतना बेकफूफ कप्तान काैन हो सकता है।

10वीं क्लास के बच्चे की तरह है कप्तान
शोएब ने कहा, ''हमारी मैनेजमेंट बेवकूफ है। हमारा कप्तान मैनेजमेंट के सामने मामू बना हुआ है। उसे कुछ समझ ही नहीं आती। वो कुछ भी नहीं करा सकता। 10वीं क्लास के बच्चे की तरह है, जिसे कहते हैं कि जा करके आ।'' शोएब ने हर खिलाड़ी की बारी-बारी से आलोचना की. उन्होंने हसन अली की आलोचना करते हुए कहा कि वो सिर्फ टी-20 खेलना चाहते हैं। बाबर आजम के बारे में उन्होंने कहा कि बेकार में उन्हें बड़ा बैट्समैन बना दिया गया है। शोएब ने कहा कि इमाम-उल-हक कवर ड्राइव खेलना नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते लगभग खत्म हो गए हैं।

पाकिस्तान को मिला था बड़ा लक्ष्य
बता दें कि पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल(57) और रोहित ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े डाले। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के 77 व हार्दिक पांड्या के 26 रनों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के सामने 336 रनों का लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सका। भारत की यह 4 मैचों में तीसरी जीत रही जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द किया गया था। वहीं पाकिस्तान 5 मैचों में तीन हार चुका है। वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ 23 जून को होने वाला है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा, जो टीम इस मुकाबले में हारेगी वो लगभग टूर्नामेंट में से बाहर हो जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगी।
'भारत से हारने पर मुल्क की हो रही है बेइज्जती', गुस्से में आई बुजुर्ग महिला का वीडियो हुआ वायरल


Click it and Unblock the Notifications
