For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : 20 साल से नहीं टूटा साैरव गांगुली का यह रिकाॅर्ड, अब इनसे हैं उम्मीदें

नई दिल्ली। विश्व कप की जब शुरूआत होगी तो नामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजर रहने वाली है। हर चार साल में होने वाले क्रिकेट महाकुंभ में कई रिकाॅर्ड्स बनते दिखेंगे तो कई टूटटे। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों पर भी नजरें रहने वाली हैं। खासकर शीर्ष क्रम के रोहित शर्मा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली पर। अगर बात की जाए विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज की तो वो हैं साैरव गांगुली।

20 साल से नहीं टूटा रिकाॅर्ड

20 साल से नहीं टूटा रिकाॅर्ड

गांगुली ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेली है। गांगुली ने 1999 में टांटन में श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदों में 183 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 17 चाैके व 7 चाैके शामिल रहे थे। गांगुली ने यह पारी खेल तब कपिल देव को पीछे छोड़ा था जिन्होंने 1983 विश्व कप में जिम्बाव्बे के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग के पास 2011 विश्व कप में गांगुली के रिकाॅर्ड को तोड़ने का माैका था लेकिन वह बांग्लादेश के खिलाफ 175 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन अब रोहित या कोहली के पास इस मामले में सबसे बड़ा स्कोर करने का शानदार माैका है।

VIDEO : पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया सबको हैरान, कैच लेकर मैदान पर मारने लगा 'गुलाटी'

इनसे हैं नए रिकाॅर्ड की उम्मीदें

इनसे हैं नए रिकाॅर्ड की उम्मीदें

वहीं इग्लैंड की पिचें इस बार बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होंगी। इसीबी भी संकेत दे चुका है कि इस बार 500 का स्कोर भी बन सकता है। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच अभी चल रही 5 वनडे मैचों की सीरीज में 300 से ज्यादा स्कोर बन रहे हैं। ऐसे में भारतीय शीर्ष क्रम के किसी बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। इनमें रोहित प्रमुख हैं जो वनडे में अब तक रेकॉर्ड सात बार 150 या इससे अधिक का स्कोर बना चुके हैं और उनका उच्चतम स्कोर 264 रन है जो विश्व रिकॉर्ड है। रोहित की विश्व कप में सबसे बड़ी पारी 137 है जो उन्होंने चार साल पहले मेलबर्न में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। वहीं धवन ने भी पिछले विश्व कप में मेलबर्न में ही 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 रन की पारी खेली थी। धवन ने लिस्ट ए में एक बार 248 रन बनाए थे लेकिन यह बाएं हाथ का बल्लेबाज वनडे में अभी तक 150 रनसंख्या को नहीं छू पाया है।

कोहली 4 बार बना चुके हैं 150 का स्कोर

कोहली 4 बार बना चुके हैं 150 का स्कोर

वहीं कप्तान कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में खूब चल रहा है। पिछले 4 सालों से उन्होंने अपने नाम कई अद्भुत रिकाॅर्ड दर्ज किए। वनडे में चार बार 150 से अधिक का स्कोर बनाया है और उनका उच्चतम स्कोर 183 रन है। भारतीय कप्तान विश्व कप में मददगार परिस्थितियों का फायदा उठाकर दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में अपना नाम लिखवाने की कोशिश करेंगे। भारत की वर्तमान टीम में से मध्यक्रम के बल्लेबाजों में केवल महेंद्र सिंह धोनी को ही विश्व कप में खेलने का अनुभव है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में तीन अर्धशतक लगाए हैं जिनमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 91 है। बता दें कि विश्व की शुरूआत 30 मई को होगी जबकि फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होगा। भारत को अपना पहला मैच 5 जून को साउथंप्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Saturday, May 18, 2019, 18:54 [IST]
Other articles published on May 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+