Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019: रबाडा के 'अपशब्द नहीं सहने' के सवाल पर क्या बोले विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का विश्व कप 2019 में पहला मुकाबला 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया विश्व कप में भाग लेने वाली सभी टीमों में सबसे देर से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। इस मैच में भारत को जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसका कारण यह भी है कि दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अपनी खराब फार्म और प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है। टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली ने मैच से पूर्व संध्या पर मैच से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं।

'चैंपियंस ट्रॉफी से लिया सबक'

'चैंपियंस ट्रॉफी से लिया सबक'

कोहली ने टीम की तैयारियों पर बात करते हुए साफ किया कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से सबक लिया है। गौरतलब है कि साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में ही हुआ था और भारत को फाइनल मैच में पाकिस्तान के हाथो हार का मुंह देखना पड़ा था। कोहली ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'फाइनल मैच में बेहतर टीम की जीत होती है। आज हम उस समय की चैंपियंस ट्रॉफी से कहीं ज्यादा मजबूत टीम हैं। हमने काफी चीजों पर काम किया है। हमने बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए कलाई के स्पिनर्स का उपयोग किया है।' कोहली ने लीग चरण के पहले सप्ताह को क्रमिक रफ्तार से आगे बढ़ने वाला बताया। कोहली ने कहा, 'हमको कल (5 जून) होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना होगा। जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से हैंडल करेगी वही विश्व कप जीतेगी।'

कुलदीप के फॉर्म पर क्या बोले-

कुलदीप के फॉर्म पर क्या बोले-

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप 2019 को बतौर कप्तान अपने जीवन का सबसे टफ टेस्ट बताया है। कोहली ने कुलदीप के फॉर्म के सवाल पर कहा कि "आईपीएल और टी-20 क्रिकेट बिल्कुल अलग प्रारूप हैं और दो-तीन मैचों में कुलदीप के साथ क्या हुआ इससे बहुत सारी चीजें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं बदलेगी। कुलदीप ने बड़े मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया है और हम आईपीएल और वर्ल्ड कप की तुलना नहीं कर सकते हैं। ये दोनों बिल्कुल अलग फॉर्मेट हैं। सभी खिलाड़ी मानसिक तौर पर फिट हैं और अपना बेस्ट देने को तैयार हैं।'

रबाडा के सवाल पर क्या बोले कोहली-

रबाडा के सवाल पर क्या बोले कोहली-

जब टीम इंडिया के कप्तान कोहली से कगिसो रबाडा के उस बयान पर सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि "कोहली अपशब्द या गाली देते हैं लेकिन जब आप उनको स्लेज करो तो ये बर्दाश्त नहीं करते हैं।" इस सवाल को विराट टाल गए और उन्होंने कहा कि मैं ध्यान से आपका सवाल नहीं सुन पाया। दक्षिण अफ्रीकी टीम से मुकाबले को लेकर कोहली ने कहा कि टीम में लुंगी गिडी हों या नहीं डेल स्टेन हों या नहीं आपको रबाडा जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका के वो बेस्ट गेंदबाज हैं और हम इसका सम्मान करते हैं।वर्ल्ड कप के सबसे बहुप्रतिक्षित मैच से ठीक पहले रबाडा से जुड़े सवाल पर कोहली ने आगे कहा कि "मैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का इस्तेमाल उनके खिलाफ बोलने के लिए नहीं करूंगा। अगर हमें बात ही करनी है तो हम उनसे आमने-सामने बात लेंगे। वह एक बहुत ही मेधावी गेंदबाज हैं और किसी भी अपोजिशन टीम को कभी भी अपनी घातक गेंदबाजी से पस्त कर सकते हैं। इसलिए हमें उन्हें कैसे खेलना है अभी हमारा फोकस इस बात पर है।"

पाकिस्तान की जीत पर सानिया मिर्जा ने दी बधाई, यूजर ने पूछा 16 जून को किसे सपोर्ट करेंगी

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 23:36 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+