
मुस्तफिजुर रहमान की टखने में चोट-
लेकिन टीम की घोषणा के साथ ही बांग्लादेश बोर्ड के सामने चिंता की कुछ लकीरे उभर आईं हैं। इसका कारण है मुख्य खिलाड़ियों की चोटें। पहले से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही बांग्लादेशी टीम के लिए एक और बुरी खबर मुस्तफिजुर रहमान के रूप में सामने आई है। यह खिलाड़ी पिछले गुरूवार को ढाका प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपना टखना चोटिल करा बैठा था। उनको कम से कम दो हफ्ते का समय उभरने में बताया गया था। आपको बता दें कि चोट के बावजूद भी यह तेज गेंदबाज बांग्लादेश की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल है।

इस समय कई खिलाड़ी हैं चोटिल-
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान दिया है कि रहमान को फ्रैक्चर नहीं है लेकिन उनके लिगामेंट में दर्द है। इस समय बांग्लादेश क्रिकेट की मुसीबत यह है कि मुस्तफिजुर के साथ साथ महमदुल्लाह, मुस्फिकर रहीम और रुबेल हुसैन जैसे खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे हैं। अभी विश्व कप में कुछ समय बाकी है लेकिन तैयारियों का दौर उससे पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उम्मीद कर रहा है कि विश्व कप से पहले तक ये सभी मुख्य खिलाड़ी चोट से निजात पा लेंगे।
World Cup 2019: इंग्लैंड ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह

ये बांग्लादेश की विश्व कप टीम-
अनेकों युवा खिलाड़ियों से सजी बांग्लादेशी टीम में शाकिब उल हसन, तामिम इकबाल, मुस्फिकर रहीम, महमदुल्लाह और कप्तान मशरफे मुर्तजा जैसे सीनियर खिलाड़ी भी हैं। जबकि युवा जोश की बात करें तो लिटन दास, मेहदी हसन मिर्जा, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान, सोम्या सरकार और जायद हैं। ये सभी खिलाड़ी 25 साल या उससे कम उम्र के हैं। विश्व कप की इस 15 सदस्यीय टीम के अलावा बांग्लादेश ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी एक नए चेहरे को जगह दी है। ये हैं नईम हसन, जिन्होंने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन अभी वनडे क्रिकेट में उन्होंने भी कोई मैच नहीं खेला है। यह त्रिकोणीय सीरीज डबलिन में होगी जो 5 मई से शुरू हो रही है और दो हफ्ते तक जारी रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications
