IND vs West Indies: वेस्टइंडीज का बड़ा कमाल, टीम इंडिया को हराकर फाइनल में बनायी जगह
मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज एक बड़ा उलटफेर हुआ है। वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से इंडिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली। वेस्टइंडीज के चार्ल्स (52) ने लेंडल सिमंस के शानदार पारी के बदौलल आज वेस्टइंडीज ने टीम को बुरी तरह से हरा दिया। भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज ने बढ़िया गेंदबाजी नहीं की जो कि हार का मुख्य कारण रहा। अब वेस्टइंडीज का मुकाबला फाइनल में 3 अप्रैल को इंग्लैंड से होगा।
आपको बता दें कि भारत के दिये गये टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही, उनके हिट मैन क्रिस गेल मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गये हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी बॉल पर निशाना बनाया। उसके बाद
नहीं चले गेल, बुमराह ने किया गुमराह
इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर इंडिया को बैटिंग का न्यौता दिया। ओपनर रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे ने तेज और सधी हुई शुरूआत की।
रोहित शर्मा आज पूरे लय में नजर आये, अपने होम टाउन में खेलते हुए रोहित शर्मा ने शानदार 31 गेंदों में 43 रन बनाये जिसमें दो गगनचुंबी छक्के भी शामिल हैं। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 62 रन की पार्टनरशिप की।
रोहित-रहाणे की सधी शुरूआत
रोहित शर्मा को बद्री ने LBW आउट कराया। उनके बाद मैदान पर आये विराट कोहली और रहाणे ने सधे हुए खेल का परिचय दिया और खूबसूरत शॉट लगाये। रहाणे (40) आंद्रे रसेल की बॉल पर ब्रावो के हाथों लपके गए। ब्रावो ने उनका बाउंड्री पर कैच लिया।
विराट ने दिखाया शानदार खेल
रहाणे के आउट होने के बाद सुरेश रैना की जगह नंबर चार पर कप्तान धोनी खुद मैदान पर बैटिंग करने आये और कोहली के साथ कुछ बड़े शॉट लगाने की कोशिश की। एक बार फिर से उन्होंने कोहली को खेलने का चांस दिया। कोहली ने नाबाद रहते हुए 47 गेंदों पर शानदार 89 रन बनाये तो वहीं कप्तान धोनी 9 गेंदों में 15 रन जोड़े जिसके बदौलत टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में 192 रन बनाये और जीत के लिए वेस्टइंडीज के सामने 193 रनों का टारगेट दिया है।
ताजा अपडेट के लिए आप वनइंडिया के पेज को रीफ्रेश करते रहिए।
आज टीम इंडिया की ओर से दो परिवर्तन हुए हैं, आज टीम में आउट आफ फार्म शिखर धवन की जगह अजिक्ये रहाणे और चोटिल युवराज सिंह की जगह मनीष पांडे को टीम में जगह दी गई है।
टीम इंडिया : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, एमएस धोनी, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।
वेस्ट इंडीज :जॉनसन चार्ल्स, क्रिस गेल, मार्लोन सैमुअल्स, लेंडल सिमंस, दिनेश रामदीन, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल, डैरेन सैमी, ब्रैथवेट, बद्री, सुलेमान बेन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

