For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल के लिये भारतीय टीम का हुआ ऐलान, 4 नये खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली। साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से खेले जाने वाले पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय टीम की चयन समिति ने 21 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली यह टीम साउथैम्पटन में सबसे पहले न्यूजीलैंड का सामना करेगी जहां पर इस प्रारूप में शुरू की गई चैम्पियनशिप का पहला खिताबी विजेता मिलेगा। इंग्लैंड को अपनी सरजमीं पर 3-1 से हराकर भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में 72.7 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने का काम किया था।

बीसीसीआई की ओर से घोषित की गई इस टीम में हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी की चोट से वापसी हुई है। दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होकर वापस भारत लौटे थे। भारतीय बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, शुबमन गिल, मयंक अग्रवाल को टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी को कमान सौंपी गई है।

और पढ़ें: PAK vs ZIM: डेब्यू मैच में तबिश खान ने तोड़ा 65 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड, नाम हुआ शर्मनाक आंकड़ा

टीम में ऋषभ पंत इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किये गये हैं जबकि ऋद्धिमाना साहा की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर बरकरार रहेगी। वहीं हाल ही में सर्जरी से गुजर रहे केएल राहुल की उपलब्धता पर भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है।

गेंदबाजी में अक्षर पटेल को उनके अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है और जडेजा अश्विन के साथ उन्हें भी जगह दी गई है। वाशिंगटन सुंदर भी टीम का हिस्सा बने हैं। वहीं तेज गेंदबाजी में भारतीय टीम अपने सबसे अहम गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव के साथ उतरने वाली है। इनके अलावा बीसीसीआई ने बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अर्जन नागवासवाला को स्टैंड बाई टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें: 'इंग्लिश खिलाड़ियों में मच गई थी भगदड़', क्रिस मॉरिस ने बताया IPL सस्पेंड होने के बाद राजस्थान के खेमे का हाल

भारतीय टीम का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा।

स्टैंड बाय प्लेयर्स: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नागवासवाला।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 19:16 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+