तो प्रदर्शन नहीं वजन है पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में जगह न देने की वजह, BCCI ने दी कम करने की सलाह

नई दिल्ली। भारतीय चयन समिति ने शुक्रवार को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से चुनी गई इस टीम में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया गया है जिसके बाद खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम में जगह न देने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हालांकि चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है और किसी नये चेहरे को नहीं शामिल किया है।

इस बीच कयास लगाये जा रहे थे कि भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके खराब प्रदर्शन के चलते ही टीम में शामिल नहीं ंकिया लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस के चलते उन्हें टीम में जगह देने से इंकार किया है। रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं की नजर में पृथ्वी शॉ पूरी तरह से फिट नहीं है और टीम में जगह बनाने के लिये वजन कम करने को कहा गया है।

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या को टीम में नहीं चुनने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, दिया अजीबो-गरीब बयान

बीसीसीआई के एक सूत्र ने रिपोर्ट में बात करते हुए कहा, '21 साल के हिसाब से पृथ्वी शॉ विकेट के बीच काफी धीमे हैं। उन्हें अभी कुछ किलो और अपना वजन कम करने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान वह फील्डिंग में फोकस नहीं कर पा रहे थे। इसमें कोई शक नहीं कि भारत लौटने के बाद उन्होंने काफी मेहनत की है और उनके सामने ऋषभ पंत का भी उदाहरण मौजूद है। अगर पंत कुछ महीनों में चीजों को बदल सकते हैं तो पृथ्वी भी ऐसा करने की काबिलियत रखते हैं।'

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने ऋषभ पत को भी आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद वजन कम कर फिट होने की सलाह दी थी, जिसके बाद पंत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया में मैच जिताऊ पारियां खेली और भारतीय टीम में वापसी की। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ को वापसी करने के लिये अपनी शानदार फॉर्म को कुछ और टूर्नामेंट में जारी रखने की सलाह दी है।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये पृथ्वी शॉ को नही चुनने पर भड़के आशीष नेहरा, चयनकर्ताओं को लताड़ा

उन्होंने कहा,'पृथ्वी शॉ एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 800 से ज्यादा रन और आईपीएल के 8 मैचों में 308 रन बनाने का काम किया है लेकिन उन्हें अपनी इस फॉर्म को कुछ और टूर्नामेंट में जारी रखना होगा।'

Story first published: Saturday, May 8, 2021, 22:05 [IST]
Other articles published on May 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+