For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने टाला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल, जानें क्या है नई तारीखें

ICC World Test Championship final postponed from 10 june to 18th June will be played at Lords: नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी (ICC)) ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) का आयोजन किया है जिसका फाइनल मैच इस साल 10 से 14 जून के बीच खेला जाना था। हालांकि लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल मैच को ने स्थगित कर दिया है और नई तारीखें घोषित कर दी हैंं। ने बताया कि अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल मैच 18 से 22 जून के बीच करवाने का फैसला किया है जबकि 23 जून को इस मैच के फाइनल रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।

और पढ़ें: मैदान पर फिर दिखेगा सचिन-सहवाग, लारा, ब्रेट ली का जलवा, जल्द लौटेगी Road Safety World Series, जानें तारीख

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल मैच और इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की तारीखों में टकराव को देखते हुए तारीखों को बदलने का काम किया है। हालांकि अभी आईपीएल 2021 के लिये तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम का इस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है तो ऐसे में कोरोना वायरस और उसको देखते हुए क्वारंटीन नियमों को देखते हुए तारीखों को आगे बढ़ाया गया है।

और पढ़ें: BBL 10: क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ही गेंद पर 2 बार रन आउट हुआ बल्लेबाज, बिलिंग्स में दिखे धोनी

आपको बता दें कि मौजूदा समय में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) की अंक तालिका में भारतीय टीम पहले नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे पायदान पर काबिज है। उल्लेखनीय है कि पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है जिसमें 9 टीमें हिस्सा लेंगी।

Story first published: Monday, January 25, 2021, 18:04 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+