For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL 10: क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ही गेंद पर 2 बार रन आउट हुआ बल्लेबाज, बिलिंग्स में दिखे धोनी

BBL 10: Adelaide Strikers Jake Weatherald run out at both ends in bizarre manner | Oneindia Sports

Big Bash league Sam billings Made heroics run Out Like MS dhoni Jake Weatherald got run out twice on the same ball: नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसे ऐसा कहने के पीछ का कारण यह नहीं कि यहां पर हर मैच में नियम बदलते हैं बल्कि इसका मतलब है कि यहां पर आपको हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश टी20 लीग (Big Bash League) का 10वां सीजन जारी है जहां पर रविवार को एडिलेड स्ट्रइकर्स (Adelaide Strikers) और सिडनी थंडर्स (Sydney Thunder) के बीच खेले गये एक मैच में ऐसा नजारा देखने को मिला जो कि क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं देखने को मिला।

एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे सलामी बल्लेबाज जैक जैक वेदरलैंड (Jake weather land) इस मैच में एक ही गेंद पर दो बार रन आउट हुए जो कि खेल के इतिहास में पहली बार हुआ। यह घटना मैच के 10वें ओवर में हुई जहां पर फिलिप साल्ट बल्लेबाजी छोर पर खड़े थे जबकि जैक वेदरलैंड (Jake weather land) नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे।

और पढ़ें: IPL 2020: आकाश चोपड़ा ने सीएसके को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- संजू सैमसन पर थी नजर

सिडनी थंडर्स के तेज गेंदबाज क्रिस ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने गेंद फेंकी तो फिलिप साल्ट ने सीधा शाल्ट खेल दिया। गेंद ग्रीन के हाथ से लगकर सीधा विकेटों पर जा लगी। हालांकि जब तक इसको लेकर अपील हुई तब तक साल्ट एक रन लेने के लिये दौड़ पड़े। जैक वेदरलैंड (Jake weather land) रन लेने में हिचकिचा रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने भी क्रीज छोड़ दिया और स्ट्राइकर एंड की ओर भागने लगे।

वहीं विकेट के पीछे खड़े सैम बिलिंग्स ने जैक वेदरलैंड (Jake weather land) के क्रीज में पहुंचने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में हवा में डाइव लगाकर गिल्लियां उड़ा दी। यहां पर दोबारा रन आउट की अपील हुई।

और पढ़ें: विराट कोहली या अजिंक्य रहाणे, नटराजन ने बताया कौन है टीम का बेहतर कप्तान

मैदानी अंपायर ने दोनों रन आउट की अपील पर तीसरे अंपायर की ओर इशारा किया और रिप्ले में जो दिखा वो हैरान करने वाला था। रिप्ले में साफ-साफ दिख रहा था कि जब गेंद ने दोनों बार विकेटों को छूने का काम किया जैक वेदरलैंड (Jake weather land) दोनों बार क्रीज से दूर रह गये थे और इसी वजह से वह एक ही गेंद पर 2 बार रन आउट हुए।

गौरतलब है कि इस रन आउट के दौरान धोनी की तरह हवा में उड़ने वाले सैम बिलिंग्स की जर्सी का नंबर भी 7 है जिसने फैन्स को धोनी की याद दिला दी और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी तुलना धोनी से करनी शुरू कर दी।

आपको बता दें कि जैक वेदरलैंड (Jake weather land) के रन आउट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वो 31 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। जैक जैक वेदरलैंड (Jake weather land) के रन आउट का वीडियो -

Story first published: Monday, January 25, 2021, 15:56 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+