Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC प्वाइंटस टेबल: सबसे ज्यादा अंक होने के बावजूद टॉप पर नहीं है भारत, कानपुर टेस्ट के बाद जानें क्या है हाल

IND vs NZ
Photo Credit: Twitter/ Balckcaps

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के मैदान पर खेला गया जहां पर फैन्स को आखिरी दिन के आखिरी ओवर तक टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। भारत को जीत के लिये बस एक विकेट की जरूरत थी और कीवी टीम को मैच बचाने के लिये किसी तरह आखिरी ओवर का खेल निकालना था। दोनों ही टीमों के खेमों में टेंशन भरा माहौल था और फैन्स अपने पैरों पर खड़े हुए थे कि क्या देखने को मिलेगा। हालांकि अंत में न्यूजीलैंड की टीम के लिये डेब्यू कर रहे रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने मैच को बचा लिया और भारत के हाथों से जीत छीनकर ड्रॉ पर खत्म किया। भारतीय टीम को जीत के लिये आखिरी दिन 9 विकेट की दरकार थी लेकिन वह सिर्फ 8 विकेट हासिल करने में ही कामयाब हो सकी।

आखिरी सेशन में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी लेकिन कीवी टीम के लिये एजाज पटेल और रचिन रविंद्र ने 8.4 ओवर्स तक मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर लिये, हालांकि इसके बावजूद वह टॉप पर काबिज नहीं हो सकी है।

और पढ़ें: IND vs NZ: कहां हुई भारतीय टीम से गलती, 4 साल में पहली बार खेलना पड़ा ड्रॉ

उल्लेखनीय है कि कानपुर टेस्ट मैच में ड्रॉ कराने के बाद भारतीय टीम 30 अंक पर पहुंच गई है। हालांकि इस दौरान उसका जीत प्रतिशत महज 50 का ही है जिसकी वजह से वह अंकतालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। भारतीय टीम ने अब तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 2 सीरीज खेली हैं जिसमें उसने 5 मैचों में शिरकत करते हुए 2 मैचों में जीत, 1 में हार और एक में ड्रॉ का सामना किया है।

वहीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली सीरीज खेलने पहुंची श्रीलंका की टीम ने 12 अंक हासिल कर 100 प्रतिशत के साथ टॉप स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। भारत के बाद पाकिस्तान की टीम भी 50 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जीत हासिल करते ही वह 75 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच जायेगी। पाकिस्तान की टीम को 2 मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है और मंगलवार को जीत के बाद वो 24 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच जायेगी।

और पढ़ें: IND vs NZ: अश्विन ने कानपुर टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ा हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें 33.33 प्रतिशत के साथ चौथे और 5वें पायदान पर टिके हुए हैं जबकि इंग्लैंड की टीम 29.17 प्रतिशत के साथ छठे पायदान पर काबिज है। गौरतलब है कि कानपुर टेस्ट में ड्रॉ खेलने के बाद न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के खाते में 4-4 अंक बांटे गये हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 345 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कीवी टीम 296 रन ही बना सकी थी। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 234 रन का स्कोर बनाया और पारी को घोषित कर दिया। पहली पारी में मिली 49 रनों की बढ़त के चलते न्यूजीलैंड को जीत के लिये 284 रनों की दरकार थी। कीवी टीम ने आखिरी पारी में 98 ओवर्स खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया और मैच बचाने में कामयाब रहे।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 18:00 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+