For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शुबमन गिल ने किया अपने प्लान का खुलासा, बताया- कैसे गेंदबाजों को ढकेलेंगे बैकफुट पर

WTC final
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच से पहले मैदान पर खेलने के इरादे की महत्ता पर बात की और बताया कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा मैच होने वाला है। 21 साल के इस युवा बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिये मैच जिताऊ पारियां खेलकर पहले ही खेल जगत को अपना मुरीद कर लिया है और अब एक बार फिर इस खिलाड़ी से इंग्लैंड में वैसा ही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये विराट कोहली ने घोषित की अपनी प्लेइंग 11, जानें कौन हुआ बाहर किसे मिली जगह

कोलकाता नाइट राइडर्स की आधिकारिक वेबसाइट से बात करते हुए शुबमन गिल ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को अपने अब तक के करियर का सबसे बड़ा मैच करार दिया है। गुरुवार को भारतीय टीम की ओर से जारी की गई प्लेइंग 11 में इस खिलाड़ी का नाम शामिल है। हाल ही में तैयारी के लिये खेले गये इंट्रा स्क्वॉड मैच सिमुलेशन में भी शुबमन गिल ने 135 गेंदों का सामना कर 85 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसके बाद उनका प्लेइंग 11 में जगह बनाना तय नजर आ रहा था।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल टेस्ट में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर

गिल ने खोला इंग्लैंड में गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेलने का राज

गिल ने खोला इंग्लैंड में गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेलने का राज

इस दौरान शुबमन गिल ने रन बनाने के अपने मांइडसेट के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि वो इस मैच में रन बनाने के इरादे से उतरेंगे और रनों की रफ्तार को बरकरार रखेंगे। इस दौरान वह खुद से अपेक्षाओं का दबाव पूरी तरह छोड़ कर उतरेंगे।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने के दौरान आपको रन बनाने के इरादे से खेलना होता है और आप यहां पर कभी भी बैक सीट पर नहीं जा सकते। जब आप रन बनाने की ओर देखते हैं तो गेंदबाज बैकफुट होता है और उस पर थोड़ा दबाव डाल सकते हैं। वहीं पर अगर आप विकेट बचाने की ओर देखते हैं तो आप उतनी ज्यादा खतरनाक गेंदों का सामना करेंगे जिस पर विकेट जा सकती है।'

गिल के मुरीद हैं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैक्कलम

गिल के मुरीद हैं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैक्कलम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रैंडन मैक्कलम भी शुबमन की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आते हैं और उनकी तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी के पास जो गिफ्ट है वो अन्य बल्लेबाजों के पास होनाा मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा,'मैं शुबमन गिल को लेकर पहले भी कह चुका हूं कि वो काफी अच्छे क्रिकेटर हैं। उनके साथ सबसे मुश्किल चीज यह है कि उनके पास पहले से ही इतना टैलेंट मौजूद है और बहुत सारे लोग उनकी मदद करना चाहते हैं तो आपके लिये कुछ खास करने को बचता नहीं है। वो शुबमन गिल के सफर का हिस्सा बनना चाहते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि शुबमन गिल का नाम भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार होने वाला है।'

गिल के पास है बल्लेबाजी का बेहतरीन गिफ्ट

गिल के पास है बल्लेबाजी का बेहतरीन गिफ्ट

स्पोर्टस तक से बात करते हुए मैक्कलम ने कहा,'मैं उसकी उतनी तारीफ नहीं कर सकता जिसका वो हकदार है। मुझे उसमें एक जबरदस्त खिलाड़ी नजर आता है जिसका औरॉ शानदार है। वह भले ही आपको पूरी तरह से तैयार न नजर आते हों लेकिन उनके पास वो गिफ्ट है जो बहुत लोगों के पास देखने को नहीं मिलता है।'

गौरतलब है कि शुबमन गिल ने अंडर-19 और लिस्ट ए मैच खेलते हुए पहले ही इंग्लैंड में कई शानदार पारियां खेलने का काम किया है जिसके चलते उनका इंग्लैंड में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। आपको बता दें कि शुबमन गिल का अंडर-19 वनडे क्रिकेट खेलते हुए औसत 92.66 का है तो वहीं पर टेस्ट में 43.5 की औसत है। इस दौरान लिस्ट ए मैचों में उनकी औसत 68.25 की रही है।

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 20:23 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+