
89 साल में पहली बार भारत करेगा यह काम, खास लिस्ट में होगा शामिल
साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगभग 89 साल बाद किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने वाली पहली टीम बन जायेगी। आईसीसी की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों की लिस्ट में 12 में से सिर्फ 2 ही ऐसे देश हैं जिन्होंने अब तक किसी न्यूट्रल वेन्यू पर क्रिकेट नहीं खेला है, इसमें भारत के अलावा बांग्लादेश भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान दौरे पर पहुंची श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की टीम को अपने ज्यादातर मैच घर से बाहर ही खेलने पड़े, इस दौरान उसने सभी होम सीरीज का आयोजन यूएई में किया जिसके चलते लगभग ज्यादातर देशों ने न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेल लिया है। इसमें कीवी टीम भी शामिल है।

22 साल पहले था भारत के पास न्यूट्रल वेन्यू में खेलने का मौका
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पास 22 साल पहले न्यूट्रल वेन्यू में टेस्ट मैच खेलने का मौका था लेकिन तब भारतीय टीम ढाका में खेले गये एशियन टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई। 1999 में खेले गये इस फाइनल मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंची थी और दोनों टीमों ने पहली बार न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने का काम किया। क्रिकेट के इतिहास में न्यूट्रल वेन्यू पर पहली बार टेस्ट मैच 109 साल पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच 1912 में मैनचेस्टर के मैदान पर खेला गया था। जिसके बाद 1999 तक न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट मैच नहीं खेला सका।

विराट कोहली बनेंगे पहले खिलाड़ी
इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की ओर से आयोजित की जाने वाली हर ट्रॉफी का फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे। विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक आईसीसी की वनडे विश्व कप (2011), अंडर 19 विश्व कप, चैम्पियंस ट्रॉफी (2017), टी20 विश्व कप (2014) में खेलने का काम किया है और अब पहली बार आयोजित किये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी टीम की कमान संभालते हुए शिरकत करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
