For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कौन हैं अरजन नगवसवाला, WTC फाइनल के लिये बने हैं भारतीय टीम का हिस्सा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति ने शुक्रवार को इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेली जाने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 21 सदस्यीय भारतीय टीम में भले ही कोई नया चेहरा शामिल नहीं हो लेकिन 4 खिलाड़ियों को स्टैंड बाय पर रखा गया है जिनमें से 3 भारतीय खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। इस दौरान जिस नाम ने सबसे ज्यादा फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है वो है बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन नगवसवाला जो घरेलू स्तर पर गुजरात की टीम से खेलते हैं।

और पढ़ें: 3 साल के इंतजार के बाद सफल हुई अभिमन्यु ईश्वरन की मेहनत, WTC फाइनल की टीम में बनाई जगह

भारतीय टीम में चोट से उबरकर वापसी करने वाले खिलाड़ियों में रविंद्र जडेजा, हनुमा विहारी, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की वापसी हुई है तो केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लगभग 10 खिलाड़ियों को चोट के चलते बाहर बैठना पड़ा था तो वहां पर टीम के साथ पहुंचे नेट बॉलर्स ने डेब्यू कर ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया था। ऐसे में यह मौका इन खिलाड़ियों के लिये डेब्यू का मौका ला सकता है। आइये आपको इस तेज गेंदबाज से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताते हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये भारतीय टीम का हुआ ऐलान, 4 नये खिलाड़ियों को मिली जगह

फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले इकलौते पारसी क्रिकेटर

फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले इकलौते पारसी क्रिकेटर

उल्लेखनीय है कि अरजन नगवसवाला पारसी समुदाय से आते हैं और मौजूदा समय में भारत के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले इकलौते पारसी क्रिकेटर हैं। अरजन नगवसवाला ने बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर सके। वहीं इसी साल राजस्थान के खिलाफ उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी डेब्यू किया और कई विकेट अपने नाम किये। हालांकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपना डेब्यू साल 2019 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ किया था और 3 विकेट हासिल किये थे।

एक पारी में 10 विकेट लेने का कर चुके हैं कारनामा

एक पारी में 10 विकेट लेने का कर चुके हैं कारनामा

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अरजन नगवसवाला का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और वो अब तक 4 बार 5 विकेट हॉल और एक बार 10 विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पंजाब के खिलाफ 2019-20 की रणजी ट्रॉफी के दौरान अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का काम किया जब उन्होंने पंजाब की टीम के टॉप ऑर्डर को अपने ओपनिंग स्पेल में धवस्त कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। इस दौरान नगवसवाला ने 55 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। अरजन नगवसवाला ने अब तक खेले गये 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 62 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया प्रभावित

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया प्रभावित

23 साल के अरजन नगवसवाला ने इस साल जनवरी में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्श किया और पहले ही देन महाराष्ट्र के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट हासिल करने का काम किया, जिसके चलते गुजरात को 29 रन से जीत हासिल हुई। अरजन ने अब तक खेले गये 15 टी20 मैचों में 21 विकेट हासिल किये हैं जबकि विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात को क्वार्टर फाइनल जीतने में भी अहम योगदान दिया। आंध्र के खिलाफ खेले गये इस मैच में अरजन नगवसवाला ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे तो वहीं पर हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे, हालांकि हैदराबाद के खिलाफ गुजरात को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 21:44 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+