For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली जैसी काफी आक्रामक हैं हरमनप्रीत कौर, बहन ने खोले राज

मोगा। भारत मां का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया (मेल) के कैप्टन विराट कोहली की तरह काफी आक्रामक हैं। ये कहना हमारा नहीं बल्कि हरमनप्रीत की बहन हेमजीत कौर का है। जिन्होंने ये भी बताया कि हरमनप्रीत के, भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, फेवरेट प्लेयर हैं और इसी कारण वो भी सहवाग की तरह विस्फोटक बैटिंग करना पसंद करती हैं।

अपनी बहन की कामयाबी पर गौरवान्वित होने वाली हेमजीत की आंखें खुशी से हर बार उस वक्त छलछला उठती हैं, जब वो अपनी जान से प्यारी और देश के गौरव हरमनप्रीत की बातें करती है। प्यार से हरमनप्रीत को हैरी कहने वाली हेमजीत खुद एक स्कूल टीचर है।

परिवार का सीना फक्र से चौड़ा

साधारण परिवार में जन्मी असाधारण प्रतिभा की धनी हरमप्रीत के पिता हरमंदर भुल्लर मोगा में एक वकील के यहां मुंशी हैं और हरमन खुद भी मुंबई रेलवे में चीफ ऑफिस सुपरिटेडेंट की पद पर तैनात हैं। आज हरमन के घर पर लोगों की बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है, जिसे देखकर, बूढ़े दादा अमरसिंह जिनकी उम्र 91 साल है, का सीना फक्र से चौड़ा हो जाता है।

भारत की जीत की कामना

अब हरमन की तरह उनके घरवाले भी यही सोच रहे हैं कि भारत अंग्रेजों को फाइनल में बुरी तरह हराये और विश्वकप का खिताब अपने नाम करे। ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे मोगा के हर परिवार का सदस्य अब केवल भारत की जीत की कामना कर रहा है।

20 चौके और 7 छक्के लगाए

गौरतलब है कि वुमंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने 6 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया। पंजाब के मोगा की हरमनप्रीत कौर ने 171 रन की पारी खेली। इसमें हरमन ने 20 चौके और 7 छक्के लगाए। हरमन अब तक 73 वन-डे और 68 टी -20 मैच खेल चुकी हैं। उनका रोल मॉडल क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+