आलिया को ना पहचानने पर गिब्स को मिला अनोखा जवाब, एक्ट्रेस ने ऐसे किया ट्रोल
नई दिल्ली: क्रिकेट और बॉलीवुड भारत की दो बड़ी पहचान हैं जिनके लिए वह दुनिया में प्रसिद्ध भी है। आईपीएल के बाद और क्रिकेट में पहले से कहीं ज्यादा ग्लैमर का आगमन हुआ है और इस खेल में बॉलीवुड का दखल भी आज काफी बढ़ चुका है। भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रिकेट-बॉलीवुड के बीच कनेक्शन का जीवंत उदाहरण हैं। अब विदेशी क्रिकेटरों में भी बॉलीवुड कलाकार की लोकप्रियता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ी है। लेकिन ऐसा लगता है कि अभी भी कई बड़े क्रिकेटर भारत के टॉप बॉलीवुड कलाकारों से अनजान ही हैं। ताजा मामला दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स और आलिया भट्ट का है।
|
गिब्स ने शेयर कर दी अनजाने में आलिया की GIF
हुआ यह कि हर्शल गिब्स ने आलिया भट्ट का GIF ट्विटर पर शेयर किया और उन्हें ये नहीं मालूम था कि आलिया कौन हैं? इस ट्वीट को शेयर करने का भी एक मामला है। दरअसल गिब्स ने इससे पहले गुड मॉर्निंग का एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि चिड़िया सुबह चहचहा (ट्वीट) रही हैं इसलिए मैंने सोचा मैं भी ऐसा करूं। उनका ये ट्विट जल्द ही ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट ने लाइक भी कर दिया। गिब्स इस लाइक के बाद इतने खुश हुए थे कि उन्होंने आलिया भट्ट की एक GIF के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन जब उसके बाद गिब्स को इस पोस्ट पर कमेंट मिले कि क्या आप आलिया को जानते हैं? तो गिब्स ने साफ किया कि उनको नहीं पता कि यह लेडी कौन हैं!
|
आलिया से अनजान गिब्स को मिला जवाब-
उसके बाद जब गिब्स ने आलिया के बारे में जानकारी तलाशने शुरू की तो उनको पता चला कि यह लड़की आलिया भट्ट है जो बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं। यह पता लगने के बाद गिब्स ने एक और ट्विट किया और कहा कि मैं नहीं जानता था कि आप एक्ट्रेस हैं लेकिन यह GIF अच्छी है। गिब्स के इस ट्वीट पर आलिया ने भी शानदार जवाब दिया और एक और GIF के जरिए चौके का इशारा करते हुए इशारा किया कि गिब्स भले ही उनको नहीं जानते हैं लेकिन वे भली-भांति क्रिकेट को जानती हैं।
VIDEO: रहाणे ने विंडीज के खिलाफ कैसे खेली मैच जिताऊ पारी, रोहित को बताया 'असली राज
|
'मैं छक्कें मारता हूं मैडम चौके नहीं।'
उसके बाद गिब्स को भी शरारत सूझ गई और उन्होंने आलिया के चौके वाली GIF पर जवाब दिया- 'मैं छक्कें मारता हूं मैडम चौके नहीं।' गिब्स और आलिया के बीच के ये ट्विट काफी लोकप्रिय हो रही हैं। गौरतलब है कि गिब्स दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज थे जो दाए हाथ से गेंदबाजी करते थे। गिब्स को मैदान पर उनकी शानदार फील्डिंग और तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
