वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की ये 3 खामियां आईं सामने, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पड़ सकती हैं भारी
नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों धमाल मचा रही है, सातवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम ने मेहमान वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मुकाबलों में करारी शिकस्त दी है। वहीं अब वनडे और टी-20 मुकाबले की तैयारी में भारत लगा हुआ है। हालांकि भारत के ये सारे मुकाबले आगामी विश्वकप के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं, वहीं इस दौरे के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर मुकाबला खेलना है। बता दें कि यह मुकाबला बेहद अहम है वहीं, विराट सेना इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। हालांकि टीम इंडिया को भले ही धमाकेदार जीत मिल रही हो फिर भी उसकी ये कुछ कमियां हैं जिसका खामियाजा उसे ऑस्ट्रेलियी की पिचों पर झेलना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- टी20 लीग और टी10 पर ICC कसेगी नकेल, अपनाएगी कड़े मानदंड

अनुभवी सलामी बल्लेबाजों की चिंताः
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत भले ही आसानी से जीत गया हो लेकिन फिर भी उसकी सलामी जोड़ी उसकी चिंता का सबब है, दरअसल भले ही शॉ बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी अनुभव और विदेशी पिचों पर उनका अंदाज कितना कारगर होगा ये वक्त ही बताएगा। वहीं केएल राहुल ने अपने बल्ले से निराश ही किया है। ऐसे में यह एक बड़ी चिंता है, वहीं मुरली विजय को अगर देखें तो एमएसके प्रसाद से उनका विवाद नई चिंता खड़ी कर सकता है। ऐसे में सलामी बल्लेबाज का चयन टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है।

साहा अभी भी अनफिटः
टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो रिद्धिमान साहा आला दर्जे के बल्लेबाज माने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ विकेटकीपिंग भी उनकी एक अलग मजबूती है लेकिन साहा अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनके चयन की संभावना ना के बराबर है। ऐसे में पंत ही एक मात्र विक्प हैं लेकिन विदेशी पिचों पर पंत के लिए अनुभव की कमी कहीं भारी न पड़ जाए।

अनुभव की कमी औप बल्लेबाजी की धारः
टीम में जिन नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है वो निश्चित रूप से धमाल कर रहे है लेकिन फिर भी अनुभव खासकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बेहद अहम है। वहीं भारत की मध्यक्रम की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी है, हालांकि जडेजा और पंत ने इसे काफी हद तक संभाला है लेकिन फिर भी भारत को इस दिशा में खास ध्यान देने की जरूरत है। गौरतलब हो कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ें- Video: फैन ने की रोहित शर्मा को चूमने की कोशिश, युजवेंद्र चहल ने की खिंचाई तो रितिका ने दिया जवाब
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
