सरफराज अहमद पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- छीनी जाये टीम की कप्तानी
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने सरफराज अहमद की कप्तानी और नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित हुए विश्व कप के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) टीम को अपने प्रदर्शन के लिए काफी आलोचना सुननी पड़ी है। विश्व कप की रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की मांग की थी। अब इस लड़ी एक और नया नाम जुड़ गया है। पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का मानना है कि सरफराज अहमद को टेस्ट की कप्तानी छोड़कर वनडे क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
और पढ़ें: IND vs SA, 3rd T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, ऋषभ पंत पर होगी निगाहें
'क्रिकेट पाकिस्तान (Pakistan) डॉट कॉम डॉट पीके' ने अफरीदी के हवाले से बताया, 'सरफराज को वनडे का कप्तान बनाना सही निर्णय है। लेकिन सरफराज को दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद ही टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा देना चाहिए था क्योंकि तीनों प्रारूप में कप्तानी करना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है।'
अफरीदी ने कहा, 'मैंने सरफराज को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आए नतीजों के बावजूद टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने मेरी सुनी नहीं।'
गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान (Pakistan) दौरे पर आ रही श्रीलंका टीम के खिलाफ सरफराज को वनडे क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए रखा है जबकि टी-20 की कप्तानी बाबर आजम को सौंपी।
और पढ़ें: Birthday Spl: टी 20 में 959 छक्के लगा चुके हैं क्रिस गेल, जानें क्यों खुद को कहते हैं यूनिवर्स बॉस
बता दें कि श्रीलंका और पाकिस्तान (Pakistan) की टीमें तीन मैचों की टी-20 और 3 ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितम्बर से हो रही है। इससे पहले, पाकिस्तान (Pakistan) के महान खिलाड़ी जहीर अब्बास और मोसिन खान ने भी सरफराज अहमद को टेस्ट मैचों की कप्तानी से हटाने की अपील की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
