पाकिस्तान ने किया श्रीलंका के खिलाफ टीम का ऐलान, कोच बोला- ये हमारी 'बेस्ट' टीम है
नई दिल्ली। काफी विवाद सामने आने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऐलान किया गया है। अब पूरी तरह से साफ भी हो चुका कि दोनों देशों के बीच सीरीज होगी। वनडे सीरीज की शुरूआत 27 सितंबर से हो रही है, जबकि इसके बाद इतने ही मैचों की टी20 सीरीज भी होगी। पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज हसन अली शामिल नहीं हैं जो चोट के कारण बाहर रखे गए।

इफ्तिखार अहमद की वापसी
इसके अलावा टीम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। लंबे समय से दूर रहने वाले बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद और स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नवाज ने वनडे टीम में वापसी कर ली है। इफ्तिखार अहमद ने नवंबर 2015 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। वहीं पाकिस्तान कप के दौरान उन्होंने पंजाब की ओर से शानदार प्रदर्शन कर लगातार शतक बनाए और वनडे टीम में वापसी की। जबकि नवाज ने इसी टूर्नामेंट में फेडरल एरिया की ओर से खेलते हुए दो अर्धशतक बनाए थे।

16 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-
सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम (उप-कप्तान), आबिद अली, आसिफ अली, फखर जमान, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, उस्मान शिनवारी और वहाब रियाज।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


बिरयानी बैन होते ही सरफराज का उड़ा मजाक, वायरल हुई यह वीडियो