संजय मांजरेकर ने दी बुमराह को गेंदबाजी पर एक सलाह, फिर हो गए ट्रोल
नई दिल्ली: संजय मांजरेकर ने बुधवार को हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जसप्रीत बुमराह के सुपर ओवर पर कमेंट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। बुमराह का उस मैच में एक खराब दिन गुजरा। उन्होंने ना केवल मुख्य पारी के 4 ओवरों में रन लुटाए बल्कि सुपर ओवर में भी 17 रन देकर मैच लगभग हाथ से निकाल ही दिया था लेकिन रोहित शर्मा की अद्भुद क्षमताएं बाद में मैच में फर्क करने वाली साबित हुई।

मांजरेकर की बुमराह को सलाह
बुमराह अपनी विविधताओं और खतरनाक यॉर्कर के साथ डेथ के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सुपर ओवर में केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल जैसे बल्लेबाजों के 17 रन दिए।
मांजरेकर ने गुरुवार को ट्वीट किया, "बुमराह के उस सुपर ओवर को देखा। वह इतने शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन वह अलग-अलग डिलीवरी कोण बनाने के लिए क्रीज का थोड़ा और इस्तेमाल कर सकते हैं।"
बुमराह ने फेंका करियर का सबसे महंगा सुपर ओवर, फिर भी जीत गया भारत

फिर हुई ट्रोलिंग-
जाहिर है फिर वही हुआ जैसा की अक्सर मांजरेकर के साथ सोशल मीडिया पर होता है। यूजर्स ने उनकी सलाह पर हामी भरने के बजाए ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स के जवाब कुछ ऐसे थे-
"चुप रहो, तुम तो एक औसत खिलाड़ी थे," एक यूजर ने ट्वीट किया।
"2019 के संजय मांजरेकर की वापसी 2020 में हुई है। क्यों संजय? मुझे लगता है कि बड़े पैमाने पर गालियां खाना आपका जुनून है," दूसरे ने ट्वीट किया।

बुमराह के लिए लय पाना अभी भी है बाकी
मांजरेकर की ट्रोलिंग के बावजूद इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि बुमराह मैच में अपने प्रदर्शन और वास्तव में सुपर ओवर से खुश नहीं होंगे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए, उसके बाद केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए लगभग अकेले दम पर मैच जिता दिया था। कीवी कप्तान ने 48 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 95 रन बनाए।
बुमराह ने इस महीने की शुरुआत में पीठ की चोट से वापसी करने के बाद भी अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म नहीं पाया है। हालंकि उन्होंने पिछले मैचों में कसी हुई गेंदबाजी की है लेकिन अभी भी उनको पुराना टच पाना बाकी है।
बुमराह पिछले मुकाबले में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज थे, जिन्होंने 11.25 की इकॉनमी रेट से 45 रन दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
