For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह ने फेंका करियर का सबसे महंगा सुपर ओवर, फिर भी जीत गया भारत

हैमिल्टन: क्रिकेट के सफेद गेंद फार्मेट में भारत के पास दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में टीम आंख बंद करके कर सकती है। ये खिलाड़ी हैं- जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा। बुमराह जहां डेथ ओवर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माने जाते हैं तो वहीं रोहित शर्मा दुनिया के सबसे क्लीन हिटर हैं जो बड़ी ही खूबसूरती के साथ छक्के मारते हैं।

हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने इन्हीं दो सबसे अचूक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए जीत हासिल की।

बुमराह का सबसे महंगा सुपर ओवर

बुमराह का सबसे महंगा सुपर ओवर

इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके जवाब में भारत ने कीवी टीम को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया और मोहम्मद शमी द्वारा अंतिम ओवर में की गई कमाल की गेंदबाज के दम पर भारत ने मैच टाई करा दिया। इसके बाद मुकाबला जब सुपर ओवर में गया तो गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह ने संभाली। ऐसी परिस्थितियों में दुनिया के बेस्ट गेंदबाज माने जाने वाले बुमराह इस बार उस अंदाज में नजर नहीं आए जिसके लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सुपर ओवर में 17 रन खर्च डाले जो उनके द्वारा फेंके गए सभी सुपर ओवरों में सबसे ज्यादा रन हैं।

ये बुमराह के करियर का तीसरा सुपर ओवर था

ये बुमराह के करियर का तीसरा सुपर ओवर था

जी हां, यह जसप्रीत बुमराह का सबसे महंगा सुपर ओवर था। ये बुमराह के करियर का कुल मिलाकर तीसरा सुपर ओवर था। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ सुपर ओवर में केवल 4 ही रन दिए थे। उसके बाद उनका अगला सुपर ओवर आईपीएल 2019 में आया जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आया था। तब बुमराह ने केवल 8 ही रन खर्च किए थे। इस तरह से यह बुमराह का सबसे महंगा सुपर ओवर साबित होने के बावजूद भी भारत के लिए जीत दिलाने वाला साबित हुआ जिसका श्रेय पूरी तरह से रोहित की बल्लेबाजी को जाता है।

IND vs NZ: हाथ आया मैच गंवाया, कोहली ने बताया कैसे सुपर ओपर में फिर हारे कीवी

हिटमैन के दो हिट्स ने दिला दी जीत

हिटमैन के दो हिट्स ने दिला दी जीत

सुपर ओवर में भारत न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया था। रोहित शर्मा ने हिटमैन अंदाज में 2 जबरदस्त छक्के मारकर न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली। रोहित ने टिम साउदी के इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्के मारकर साबित कर दिया क्यों उनका सिक्सर किंग कहा जाता है। जबकि यह टिम साउदी के करियर का छठा सुपर ओवर था जिसमें उन्होंने अपनी टीम को केवल एक ही बार जीत दिलाई है।

Story first published: Wednesday, January 29, 2020, 18:18 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+