युवराज का खुलासा- इस गेंदबाज के रन-अप से ही लगता था डर, सामना करने में जुटाई हिम्मत
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के एक युग के हीरो रहे सुपरस्टार युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर सोमवार को कर दी। विश्व कप 2019 में चयन ना होने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि युवराज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर जल्द ही कोई फैसला लेंगे। लेकिन वे विश्व कप के बीच में संन्यास का फैसला कर देंगे ऐसा अनुमान शायद की किसी ने किया होगा। युवराज एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो क्रिकेट फैंस की दीवारों पर पोस्टरों के साथ दिलों में भी बसते हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बिरादरी में युवराज के स्टारडम को आज भी कोई नकार नहीं सका है। बेशुमार प्रतिभा के धनी इस बल्लेबाज के संन्यास की खबर सुनकर ट्विटर भाव-विभोर हो गया है।
|
पहली ही मुलाकात में मैच विनर युवी को पहचान गए थे अख्तर
इस दौरान युवी को देश-विदेश से हर क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियों के शुभकामना संदेश आए। ऐसा ही एक खास संदेश उनको पाकिस्तान से आया। यह मैसेज पाकिस्तान के पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने किया था। बाकि लोगो से इतर अख्तर ने ट्विटर के साथ ही अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी युवराज को बधाई देते हुए उनको भारत में बाय हाथ का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया। उन्होंने युवराज से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि वह तब से ही मैच विनर की तरह थे। अंत में मजाक में शोएब ने युवराज को दो बच्चे पैदा करने की सलाह भी दी।
|
डराने वाला वह भयानक रन-अप
इसके जवाब में युवराज ने उनको जवाब देते हुए खुलासा किया कि जब भी शोएब अख्तर गेंदबाजी करने के लिए दौड़ते थे तब उनको कितना डर लगता था। युवराज ने बताया कि अख्तर का सामना करने के लिए उनको काफी साहस जुटाना पड़ा। युवी ने बताया कि उन दोनों के बीच हुई महान प्रतिद्वंदता हमेशा मजेदार पलों की तरह याद रहेगी। आपको बता दें ये उन दिनों की बात है जब अख्तर अपने अपने उफान पर थे और उनका रन-अप लगभग बाउंड्री से शुरू होता था।
धवन के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की लगी 'लॉटरी', जल्द जाएंगे इंग्लैंड

क्रिकेट का एक यादगार दौर-
युवराज ने भारत को 2011 विश्व कप दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसे में अख्तर भी मानते हैं कि उन्हें इसीलिए जाना जाएगा। अख्तर ने कहा, 'वो वर्ल्ड कप 2011 के लिए जाने जाएंगे। जब 2004 में वो हमारे साथ खेलते थे तो हमें लगता था वो मैच विनर हैं और लगता था कि इन्हें जल्द से जल्द रोका जाए। मुझे पता है कि वो टीवी प्रोडक्ट हैं और वो उसमें काम भी करेंगे। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान इग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड को एक ओवर में उनके छह छक्के भी अविश्वसनीय हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
