अगर IPL में 8 बजाय के 10 टीमें लेंगी हिस्सा तो BCCI को होगी यह बड़ी परेशानी
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है तो वहीं दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड पर मैदान पर वापसी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं बीसीसीआई की ओर से हर साल आयोजित होने वाली टी20 फ्रैचाइजी लीग आईपीएल को लेकर पूर्व मुख्यकारी सुंदर रमन ने बड़ा खुलासा किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी महीनों से बीसीसीआई की गवर्निंग काउंसिल में आईपीएल की टीमों को 8 से 10 करने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर खुलासा करते हुए सुंदर रमन ने कहा कि 2023 तक आईपीएल में 8 की बजाय 10 टीमें खेलती नजर आयेंगी।
और पढ़ें: ICC ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों के लिये बनाया बड़ा नियम, वापसी करने में लगेंगे 3 महीने
फिलहाल आईपीएल 2020 को कोरोना वायरस के चलते अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल के पूर्व कार्यकारी चीफ का मानना है कि इस टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाने के लिये अभी भी 2-3 सालों का समय लग जायेगा।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी के साथ सच में हुआ था 'DDLJ' फिल्म का ट्रेन वाला फेमस सीन

2-3 सालों में बढ़ानी चाहिये टीमों की संख्या
उल्लेखनीय है कि अभी आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर भले ही अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं लेकिन लंबे समय से टूर्नामेंट में टीमों को बढ़ाने की बात को लेकर पूर्व कायकारी सुंदर रमन ने टेलीग्राम के साथ एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा।
उन्होंने कहा,'मैं निश्चित रूप से सोचता हूं कि दो-तीन सालों में आईपीएल के अंदर टीमों की संख्या को 8 से बढ़ाकर 10 कर देना चाहिये। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब इंडियन प्रीमियर लीग का विस्तार किया जाये। 2008 में शुरु हुई यह लीग अब बड़ा नाम बन चुकी है। हमारे पास जो बुनियादी सुविधायें और टैलेंट उपलब्ध है वह काफी है। साथ ही इन खिलाड़ियों की कमाई की मात्रा और इससे बाहर रहने के लिए कुछ गंभीर विचार की आवश्यकता है और मुझे लगता है कि यह आईपीएल के विस्तार के लिए जरुरी है। अगर आईपीएल का विस्तार होता है, तो इससे खेल का विकास होगा, तो भला ऐसा क्यों ना हो?'

टीमें बढ़ाने पर BCCI को हो सकती है यह बड़ी परेशानी
गौरतलब है कि फिलहाल आईपीएल में 8 टीमें हिस्सा लेती हैं और यह टूर्नामेंट लगभग 45 दिनों तक चलता है। हालांकि जब टीमों को बढ़ाया जायेगा तो यकीनन मैचों की संख्या के साथ-साथ इसके आयोजन के वक्त को भी बढ़ाना पड़ेगा जिससे बीसीसीआई के अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर पर भी प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा, 'आईपीएल का विस्तार करने से विवाद भी पैदा हो सकते हैं क्योंकि जब टूर्नामेंट को बढ़ाया जायेगा तो बीसीसीआई को अपने अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन में दिक्कत आयेगी। इस बात में कोई शक नहीं है कि ये काफी मुश्किल होगा। हां, हो सकता है ये एक मुद्दा हो, लेकिन हम यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश या ज़िम्बाब्वे जैसे बोर्ड्स को आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है? मुझे इसका जवाब नहीं पता है। लेकिन मुझे लगता है कि यदि हम इन पॉइंट्स पर बात करें तो, अलग-अलग पॉइंट ऑफ व्यूज से हम इसके जवाब ढू़ंढ सकें।'

आईपीएल के आयोजन की उम्मीदें बरकरार
गौरतलब है कि फिलहाल आईपीएल 2020 को अनिश्चितकालीन समय के लिये स्थगित किया गया है लेकिन मौजूदा हालात को देखकर अभी भी इसके आयोजन की उम्मीदें बरकरार है। दरअसल कोरोना वायरस के चलते आईसीसी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप को टालने की योजना बना रहा है, जिससे बीसीसीआई के पास उस टाइम स्लॉट में आईपीएल को कराने का मौका है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन 4.0 के दौरान सरकार ने स्टेडियम को बिना भीड़ के खोलने की अनुमति दे दी है क्योंकि अब सभी को कोरोना के साथ ही जिंदगी में आगे बढ़ना है। मगर जल्द ही भारत में मानसून आ जाएगा, इसलिए मानसून के जाने के बाद ही भारत मे किसी प्रकार की क्रिकेट गतिविधियां शुरु की जा सकती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
