Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली और रोहित के मामले पर बोले सुनील गावस्कर, अजहरुद्दीन से मांगा जवाब

नई दिल्ली। माैजूदा समय एक बार फिर सवाल खड़े हो चुके हैं कि क्या फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन हुई है। इन क्रिकेटरों के बीच मतभेदों की अफवाहें तब से फैल रही हैं जब कोहली को वनडे कप्तान के रूप में हटा दिया गया था और पिछले हफ्ते बीसीसीआई द्वारा रोहित को सीमित ओवरों के क्रिकेट का नया कप्तान बनाया गया था। साथ ही मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी कुछ ऐसा ट्वीट किया, जिसने कोहली-रोहित के बीच अनबन होने की बात को गंभीर लेने का काम किया। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस मामले पर बोलते हुए अजहरद्दीन से जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें- इन 3 टीमों के खिलाफ कभी वनडे मैच नहीं हारा भारत, लेकिन कोहली थे कप्तान

अंदरूनी जानकारी मिली है तो बताना चाहिए

अंदरूनी जानकारी मिली है तो बताना चाहिए

गावस्कर ने गावस्कर ने इंडिया टुडे को बताया, "सवाल यह है, 'क्या कोहली और रोहित के बीच कुछ भी गलत चल रहा है?' उन्होंने कहा, 'जब तक दोनों खिलाड़ी कुछ अपनी बातें लेकर सामने नहीं आते, हमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। हां, अजहरुद्दीन ने कुछ कहा है, लेकिन अगर उसे कुछ अंदरूनी जानकारी मिली है कि क्या हुआ है तो उसे बाहर आना चाहिए और हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ। तब तक, मैं दोनों खिलाड़ियों को संदेह में नहीं रखूंगा। क्योंकि दोनों ने शानदार ढंग से भारतीय क्रिकेट की सेवा की है और मुझे लगता कि सटीक जानकारी के बिना हम में से किसी को भी उनमें से किसी एक पर उंगली उठाना ठीक नहीं है।"

अजहरुद्दीन ने किया आग में घी डालने का काम

अजहरुद्दीन ने किया आग में घी डालने का काम

रविवार को रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और वह दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए, जिसमें कोहली भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद कोहली के अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के कारण संभवतः वनडे सीरीज को छोड़ने की अफवाहें आईं, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड या खुद खिलाड़ी ने कुछ भी पुष्टि नहीं की है। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हालांकि कोहली के हटने के समय पर सवाल खड़ा कर आग में घी का काम किया।

अजहर ने ट्वीट किया, "विराट कोहली ने सूचित किया है कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट के लिए अनुपलब्ध हैं। ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन समय बेहतर होना चाहिए।" अजहर के ट्वीट ने संकेत दिया कि वास्तव में भारत के दो दिग्गजों के बीच अनबन है लेकिन गावस्कर आश्वस्त नहीं हैं। पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा कि इस मामले में लोगों को निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए और अगर अजहरुद्दीन को कोहली और रोहित के बीच संबंधों के बारे में कोई अंदरूनी जानकारी है तो उन्हें पूरी सच्चाई का खुलासा करना चाहिए।

टी20 विश्व कप के बाद एकसाथ नहीं खेले हैं दोनों

टी20 विश्व कप के बाद एकसाथ नहीं खेले हैं दोनों

रोहित और कोहली नवंबर की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात में ICC T20 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से एक-दूसरे के साथ नहीं खेले हैं। कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू T20I से आराम दिया गया था, जिसमें रोहित ने भारत को 3-0 से टीम दिलाई। और फिर रोहित को टेस्ट से आराम दिया गया जिसमें रहाणे ने भारत को सीरीज के पहले मैच में रोमांचक ड्रॉ तक पहुंचाया। फिर दूसरे टेस्ट में कोहली लाैटे जिसमें 362 रन की जीत के साथ भारत ने सीरीज 1-0 से जीती। टीम इंडिया अब 26 दिसंबर से 3 टेस्ट और 19 जनवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी, जबकि 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बाद की तारीख में खेले जाएंगे।

Story first published: Tuesday, December 14, 2021, 22:59 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+