अगर रद्द हुआ IPL 2020 तो भारतीय क्रिकेट को होंगे यह 3 बड़े नुकसान
नई दिल्ली। दुनिया भर में महामारी बन चुके कोविड-19 (कोरोना वायरस) ने अब तक लाखों लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इसकी चपेट से शायद ही कोई देश अछूता रह गया है। पूरी दुनिया में एक लाख से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार चुकी इस बीमारी ने भारत में भी अपने पैर पसार दिये हैं और अब तक करीब 10 हजार से ज्यादा लोग इस संक्रमण का शिकार बन चुके हैं। इतना ही नहीं हर रोज इसके मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सरकार ने इससे बचने के लिये मार्च के आखिरी हफ्ते में लगाये गये देश व्यापी लॉकडाउन को 3 हफ्ते तक बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में जहां हर क्षेत्र में सबकुछ रुक सा गया है वहीं इस महामारी ने खेल जगत को भी जबरदस्त तरीके से प्रभावित किया है।
और पढ़ें: खुलासा: कराची किंग्स के मालिक ने बताया कैसे एक खिलाड़ी की वजह से टला PSL 2020
इस महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2020 को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया है, हालांकि अगर इसकी स्थिति ठीक नहीं होती है तो आने वाले समय में इसे आयोजित कराने के लिये समय नहीं बचेगा और हो सकता है कि बीसीसीआई को आईपीएल के 13वें सीजन को रद्द करना पड़े। अगर ऐसा हुआ तो न सिर्फ बीसीसीआई को बल्कि भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों को भी बड़ा नुकसान हो सकता है। आइये एक नजर डालते हुए उन नुकसान पर जो आईपीएल 2020 के रद्द होने पर भारतीय क्रिकेट को होंगे।
और पढ़ें: 'युवराज, रैना, जडेजा या कोहली', ब्रैड हॉग ने बताया कौन है बेस्ट इंडियन फील्डर

टी20 विश्व कप की तैयारी में पिछड़ जायेगा भारत
इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जहां पर दुनिया भर की सबसे मजबूत टीमों के दमदार खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आते हैं। ऐसे में आईपीएल 2020 के जरिये भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले तैयारी का जबरदस्त मौका था। दोनों ही प्रारूप टी20 में खेले जाने है तो यह लीग भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले अच्छी तैयारी का मौका देता। अगर आईपीएल नहीं हो सका तो भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की तैयारी का अपना सुनहरा मौका खो देगी।
18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आयोजित होने वाला यह टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाना है। इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी जिन्हें 45 मैच खेलने हैं।

वापसी की राह देख रहे खिलाड़ियों के लिये बढ़ जायेंगी मुश्किलें
टी20 विश्व कप के लिहाज से आईपीएल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। इसके जरिये न सिर्फ खिलाड़ियों को अभ्यास को मौका मिलता बल्कि टीम में वापसी की राह तलाश कुछ सीनियर और युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं की नजर में आने का मौका था। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, खलील अहमद जैसे खिलाड़ी आते हैं। अगर यह खिलाड़ी इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते तो टी20 विश्व कप के लिये टीम में वापसी करने का इनके पास अच्छा मौका था लेकिन समय निकलने के साथ ही इन खिलाड़ियों के हाथ से यह मौका फिसलता नजर आ रहा है।
चयनकर्ताओं के लिये भी यह बड़ा मौका था जिसके आधार पर वह टी20 विश्व कप की टीम के लिये खिलाड़ियों का चयन कर सकते थे लेकिन इसके न होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

BCCI को अरबों रुपये का होगा नुकसान
इतना ही नहीं अगर आईपीएल का 13वां सीजन रद्द किया जाता है तो इसका सीधा असर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के राजकोष पर भी पड़ेगा। आईपीएल के जरिये हर साल अरबों कमाने वाली BCCI के लिये यह सीजन कई हजार करोड़ रुपये की चपत लगा सकता है। बीसीसीआई के साथ उनके साझेदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जहां आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर को इससे करीब 400 करोड़ का नुकसान हो सकता है तो वही प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया को सीजन न हो पाने की वजह से 3269.50 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है। जहां वीवो ने 5 साल के लिये आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप को 2000 करोड़ रुपये में खरीदा है तो वहीं स्टार इंडिया ने आईपीएल का प्रसारण अधिकार 16,347.50 करोड़ रूपये में खरीदा हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
