मोहम्मद शमी को सता रहा है परिवार पर हमले का डर, कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित गेंदबाज मोहम्मद शमी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। लेकिन घर आने के बाद टीम इंडिया के इस धाकड़ गेंदबाज अपने परिवार की चिंता सता रही है। दरअसल शमी का घर पश्चिम बंगाल के पोद्दारनगर इलाके में स्थित है। उन्होंने कहा कि वह बाहर रहते हैं तो उन्हें सुरक्षित महसूस होता है जबकि घर पर उनके साथ ऐसा नहीं होता। कुछ स्थानीय निवासियों से लगातार धमकी और गालियां मिलने के कारण शमी अपने परिवार को अकेला छोड़ने में डरते हैं।
आपको बता दें कि अभी कुछ समय पहले मोहम्मद शमी का कार पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके घर पर आकर जोर जोर से उनका दरवाजा पिटा था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए।
इसे भी पढ़ेंः- मोहम्मद शमी ने शेयर की फैमिली फोटो, लोगों ने कहा- बीवी को बुर्के में रखो
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शमी ने कहा, 'पुलिसवालों ने तब अपना काम किया लेकिन उसके बाद से स्थानीय प्रशासन की ओर से किसी ने भी मुझसे या मेरे परिवार से संपर्क कर हालात जानने की कोशिश नहीं की। उन्होंने इसके बाद ऐसा कुछ नहीं किया जिससे हमें सुकून मिले। यहां रहते हुए मुझे मेरे परिवार के लिए काफी डर लगता है। जब मैं बाहर टूर पर हूं तो उन्हें यहां नहीं छोड़ सकता।'
शमी ने कहा, मेरी पत्नी इस फ्लैट में नहीं रहना चाहती, लेकिन मैं डरपोक नहीं हूं। मैं क्यों भागूं? गौरतलब है कि शमी और उनके परिवार को स्थानीय लोगों शिवा प्रमाणिक, सेलून मालिक स्वरूप सरकार और जयंत सरकार द्वारा धमकियां मिल रही हैं जिसकी वजह से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
