
एक हफ्ते की लेंगे छुट्टी
काउंटी क्रिकेट में नाटिंघमशायर की तरफ से खेलने वाले इमाद वसीम की सानिया अशरफ से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इमाद ने कहा, "शादी के लिए मैं एक हफ्ते की छुट्टी लूंगा। उसके बाद बाकी के मैचों के लिए नाटिंघमशायर के लिए उपलब्ध रहूंगा।" वसीम का ब्रिटेन से गहरा नाता है। दरअसल, वह वेल्स के स्वानसिया में पैदा हुए हैं। वे इंग्लैंड और आयरलैंड में लीग क्रिकेट खेलते रहे हैं। इमाद के पिता ने थोड़े समय के लिए ब्रिटेन में काम किया था। इमाद के पिता इंजीनियर हैं।

नहीं खेल सके अभी तक टेस्ट
वसीम ने 52 वनडे में 940 रन बनाए हैं जबकि उनके नाम इस प्रारूप में 41 विकेट भी हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने 35 मैचों में 187 रन बनाए जबकि 39 विकेट लिए। इमाद वसीम को टीम की ओर से टेस्ट मैच खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला है।
मोहम्मद आमिर के बाद अब इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया टेस्ट छोड़ने का ऐलान : रिपोर्ट्स

हसन करेंगे हरियाणवी छोरी से शादी
बता दें कि कुछ ही दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि पाकिस्तानी क्रिकेट हसन अली की शादी भारतीय लड़की शामिया आरजू से होने जा रही है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि हसन जल्द ही मूल रूप से हरियाणा से संबंधित लड़की के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि क्रिकेटर हसन अली ने ट्वीट कर साफ किया है कि अभी उनकी शादी को लेकर कोई बात तय नहीं हुई है। उन्होंने यह जरूर कहा कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत जारी है और अगर लड़की हां कर देती है तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
