Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: न्‍यूजीलैंड Vs ऑस्‍ट्रेलिया- हटके प्‍लेयर ऑफ द मैच

बर्मिंघम। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 52 रन देकर 6 विकेट झटके। हेजलवुड की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम केन विलियम्सन के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड को 300 के स्कोर से पहले ही रोक दिया। न्यूजीलैंड की 45 ओवर में 291 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की आतिशी पारी के बीच एक छोर से लगातार विकेट लिए और अपने कोटे के 9 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्रा के नाम था जिन्होंने 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 37 रन देकर 5 विकेट लिए थे। चैंपियंस ट्रॉफी 2017: न्‍यूजीलैंड Vs ऑस्‍ट्रेलिया- हटके मोमेंट ऑफ द मैच

ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सर्वश्रष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हैं, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड 2006 में श्रीलंका के परवेज महरूफ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए बनाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+