For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इमरान ताहिर ने धोनी और सीएसके की जमकर तारीफ, कहा- ऐसा माहौल कहीं नहीं

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले 2 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मैदान पर इमरान ताहिर की गेंदबाजी और विकेट लेने के बाद जश्न मनाने का उनका अंदाज फैन्स के बीच काफी मशहूर है। वहीं इमरान ताहिर ने भी टीम के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए कहा कि वह जब भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जो माहौल मिला वो जिंदगी में किसी और टीम के लिये नहीं मिला।

एक इंटरव्यू में बात करते हुए इमरान ताहिर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिये खेलना उन्हें बिल्कुल परिवार का अहसास दिलाता है। उन्होंने कहा कि वह जब भी सीएसके के लिये खेलते थे उनके रोंगेटे खड़े हो जाते थे और जैसा परिवार की तरह माहौल उन्हें यहां मिला वैसा उन्हें कहीं और देखने को नहीं मिला।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते ECB ने रद्द किया 'द 100' टूर्नामेंट, एक साल के लिये टला

चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट से बात करते हुए इमरान ताहिर ने कहा,'मैं जब भी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये खेला, हर मैच में मेरे रौंगटे खड़े हो गये। यह सचमुच बहुत विशेष अहसास है। हम टीम के तौर पर इतना अच्छा खेलते थे।'

चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में बात करते हुए इमरान ताहिर ने बताया कि आखिर क्या है जो सीएसके की टीम को खास बनाती है।

और पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने बताया रोहित शर्मा की मुस्कान का राज, नाराज रितिका ने की खिंचाई

उन्होंने कहा, 'हम जितना अच्छा खेल सकते थे, उतना कोशिश करते और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये ज्यादा से ज्यदाा मैच जीतने की कोशिश करते। हम एक दूसरे की सफलता का लुत्फ उठाते इसलिये यही चीज चेन्नई को विशेष टीम बनाती है।'

इमरान ताहिर ने सीएसके की तारीफ करते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल होना उनकी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक था।

और पढ़ें: VIDEO: जब 'हिटमैन' ने बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी से मचाया था धमाल, रोहित शर्मा ने चटकाई थी हैट्रिक

उन्होंने कहा, 'जिस दिन मुझे चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में शामिल किया गया, वह मेरी जिंदगी के विशेष क्षणों में से एक था। मैं नहीं जानता था कि मैं विशेष लोगों के साथ खेलने और विशेष टीम का हिस्सा बनने जा रहा हूं।'

Story first published: Friday, May 1, 2020, 14:53 [IST]
Other articles published on May 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+