For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल ने बताया रोहित शर्मा की मुस्कान का राज, नाराज रितिका ने की खिंचाई

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों देश भर में लॉकडाउन जारी है, जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है मानों वक्त थम सा गया हो। खेल जगत भी पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है और महामारी के चलते इसके जल्द शुरु होने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। इस महामारी के चलते न तो कोई बाहर निकल पा रहा है और न ही कोई दिग्गज अपने जन्मदिन या सालगिरह को सेलिब्रेट कर पा रहा है। हालांकि बावजूद इसके खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये इन अहम मौकों पर एक दूसरे को चीयर अप करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

इसी कोशिश में भारतीय टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल से थोड़ी गलती हो गई जिस पर उपकप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने उनकी खिंचाई भी कर दी। दरअसल आज (30 अप्रैल) रोहित शर्मा अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर वह अपने परिवार के साथ घर पर ही समय बिता कर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

और पढ़ें: जानें कौन है यह मिस्ट्री गर्ल जिसे डेट कर रहे हैं माइकल क्लार्क, 2 महीने पहले हुआ है तलाक

हर बार इस मौके पर लोगों से घिरे रहने वाले रोहित शर्मा भले ही इस बार अपने जन्मदिन पर घर पर हों लेकिन उनके टीम के साथी उन्हें विश करना नहीं भूले। कप्तान विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इस मौके पर भारतीय टीम के सबसे मस्तीखोर गेंदबाज युजवेंद्र चहल कैसे पीछे रह सकते थे।

उन्होंने रोहित शर्मा के साथ आईपीएल के एक मैच के दौरान की फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया और लिखा, 'मुझे आपके जन्मदिन पर सभी को यह बताने का मौका मिल गया है कि आपकी मुस्कुराहट के पीछे का असल राज क्या है.. हैप्पी बर्थडे 'रोहिता शर्मा।'

चहल ने भले ही इस फोटो को मजाकिया अंदाज में शेयर किया लेकिन ऐसा कैप्शन लिखकर उन्होंने हिटमैन की पत्नी रितिका सजदेह को अपनी खिंचाई करने का मौका दे दिया।

और पढ़ें: यह है क्रिकेट के सबसे खराब बल्लेबाजों की ऑल टाइम इलेवन टीम, 2 भारतीय भी शामिल

रितिका ने चहल की इस पोस्ट पर नाराजगी वाले इमोजी के साथ कॉमेंट किया,'मेरे ख्याल से आप भूल गए हैं एक या दो राज।'

उल्लेखनीय है कि रितिका यहां पर अपने और अपनी बेटी समयारा के बारे में बात कर रही थी कि उनके पति की मुस्कान के पीछे वो और उनकी बेटी समायरा का हाथ है।

गौरतलब है कि चहल ने मौके की नजाकत को समझते हुए रितिका के कॉमेंट पर गुगली डालते हुए कहा,' मैं मैच के दौरान वाली मुस्कान की बात कर रहा था! भाभी।'

और पढ़ें: PCB दे सकता है उमर अकमल को राहत, हटा सकता है बैन का कुछ हिस्सा

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अपने साथी क्रिकेटरों के साथ मस्ती, मजाक और उनकी खिंचाई करते नजर आते हैं, लेकिन आज की इस पोस्ट पर पासा उलटा पड़ गया और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने उल्टा चहल की खिंचाई कर दी।

Story first published: Friday, May 1, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on May 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+