Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहरुख के इमोशनल ट्वीट पर सचिन का प्यार भरा जवाब, खुदा कसम दिल छू गया...

मुंबई। सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान दोनों अपने-अपने क्षेत्र के महारथि हैं। दोनों ने बिना गॉडफादर के अपनी मेहनत और लगन से वो मकाम हासिल किया है जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता इसलिए जब इन दोनों महारथियों ने आपस में एक-दूसरे के लिए ट्वीट किया तो वो ट्वीट तो अलग होना ही था।

दरअसल इन दिनों क्रिकेट प्रेमी और सचिन से मोहब्बत करने वाले लोग तेंदुलकर की जीवनी पर बनी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' का शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं, हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म 26 मई को रिलीज होगी।

शाहरुख खान ने शुभकामनाएं दीं

शाहरुख खान ने शुभकामनाएं दीं

इसी फिल्म के लिए शाहरुख खान ने बड़े ही टचिंग स्टाइल में सचिन को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं, किंग खान ने ट्वीट किया कि मेरा मानना है कि जब आपने अच्छा प्रदर्शन किया तो मैंने भी किया और जब आप अच्छा नहीं कर पाये तो मैं भी विफल रहा,अन्य करोड़ों लोगों की तरह ही मुझे भी अपने प्रेरणास्रोत की कमी खलेगी. फिल्म के लिये ऑल द बेस्ट।

दिल छू लेने वाला...

जिसके जवाब में सचिन ने ट्विटर पर जो लिखा, वो वाकई में दिल छू लेने वाला था, जिसे पढ़ने के बाद निश्चित रूप से शाहरुख खान की होठों पर हंसी बिखर गई होंगी और आंखें खुशी से छलछला उठी होंगी।

आपके शब्दों ने छू लिया...

सचिन ने ट्वीट किया..जिंदगी में हार न होती तो कोई कभी जीतता नहीं और कुछ सीखता भी नहीं, करोड़ों की तरह ही आपके शब्दों ने छू लिया, लव यू।

बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी ...

बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी ...

आपको बता दें कि सचिन की जीवनी में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अभिनय करते नजर आएंगे। सचिन का किरदार मयुरेश प्रेम ने निभाया है। इस पूरी जीवनी में एक छोटे सचिन की 'द ग्रेट सचिन' बनने की कहानी है। साथ ही इसमें सचिन की लाइफ से जुड़ी हर इमोशनल बातें भी दिखाई देंगी।

 इंतजार खत्म: फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर लॉन्च

इंतजार खत्म: फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर लॉन्च

बायोग्राफी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स'का ट्रेलर रिलीज हो गया है, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में पहुंचेेेेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+