Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-10 : कोरोना के कहर के बीच छाया 19 साल का बल्लेबाज, 34 गेंदों में जड़ा शतक

नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है। भारत में प्रत्येक दिन मरीजों की संख्या हजारों में बढ़ती हुई दिख रही है। कई देशों में लाॅकडाउन है, जिस कारण खेल रूके हुए हैं। लेकिन कोरोना के कहर के बीच विंडीज में सेंट लूसिया टी10 ब्लास्ट का तड़का देखने को मिला है जो 23 जून से शुरू हुआ है। इस टूर्नामेंट के सातवें मैच में 19 साल के युवा बल्लेबाज का कहर देखने को मिला जिसने महज 34 गेंदों में शतक जड़ दिया।

लगाए 11 छक्के

लगाए 11 छक्के

दरअसल, ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विंडीज के ही किमानी मेलिअस हैं। किमानी ने ग्रॉस इसलेट केनन ब्लास्ट की तरफ से खेलते हुए वियक्स फॉर्ट नॉर्थ रेडर्स के खिलाफ शतक ठोका। किमानी ने महज 34 गेंदों में नाबाद 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। किमानी मेलिअस विंडीज अंडर-19 के कप्तान भी हैं। उन्होंने ओपनर टैरिक गैब्रियल साथ के साथ 166 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। टैरिक ने 50 रन बनाए। किमानी के शतक की मदद से ग्रॉस इसलेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 166 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

जड़े लगातार 5 छक्के

जड़े लगातार 5 छक्के

यही नहीं, किमानी ने पारी के आखिरी ओवर में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े जबकि आखिरी गेंद पर चाैका लगाया। कुल मिलाकर किमानी ने आखिरी ओवर में 34 रन बटोरे, साथ ही अपना शतक भी पूरा कर लिया।

मोहम्मद नबी को मिले 4 विकल्प, इसे बताया माैजूदा समय का नंबर-वन बल्लेबाज

दर्ज की बड़ी जीत

दर्ज की बड़ी जीत

किमानी के शतक ने मैच वियक्स फॉर्ट नॉर्थ रेडर्स की हार पहले ही पक्की कर दी थी, क्योंकि विरोधी टीम को जीतने के लिए प्रति ओवर 17 रन चाहिए थे। वियक्स फॉर्ट नॉर्थ रेडर्स की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर मात्र 103 रन ही बना पाई और ग्रॉस इसलेट केनन ब्लास्ट ने आसानी से 63 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि साउथ अफ्रीका में इस साल हुए अंडर-19 विश्व कप में विंडीज की क्रिकेट टीम की कप्तानी 19 साल के किमानी मेलिअस कर रहे थे। विंडीज ने पांचवें स्थान पर इस टूर्नामेंट को खत्म किया था। अंडर-19 वर्ल्ड कप में किमानी विंडीज के टाप स्कोरर रहे थे।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 16:46 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+