MeToo को लेकर बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मी टू के कैंपेन ने एक हलचल पैदा कर रखी है, महिलाएं चाहे वो किसी भी पेशे से जुड़ी हों अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर मुखरता से सामने आ रही हैं। इस मुहिम में अब तक कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत में फिल्मी सितारों से लेकर मीडिया और सियासत की गलियों तक में कुछ ऐसे चेहरे और नाम इस अभियान की जद में लिपटे नजर आ रहे हैं जिनपर यकीन करना भी मुश्किल है। इस अभियान के कुछ पक्षधर हैं जो कह रहे हैं कि ये महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को उजागर करने और उनकी रोकथाम के लिए बेहद अहम है तो वहीं दूसरी तरफ लोग इसे झूठा और पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। ऐसे में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बुधवार को यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रही महिलाओं की सराहना की और #मीटू अभियान का समर्थन किया।
सिंधु ने कही ये बड़ी बातः दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन-आइडिया द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर 'वोडाफोन सखी' नामक सेवा की शुरुआत के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंधु ने बताया कि मैं उन लोगों की सराहना करती हूं, जो सामने आकर इस बारे में अपनी बात रख रही हैं। मैं इस चीज का सम्मान करती हूं कि वे आगे आकर अपनी राय जाहिर कर रही हैं।
वहीं सिंधु से पूछा गया कि क्या खेल के क्षेत्र में इस तरह की चीजें होती हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे अन्य लोगों के बारे में नहीं पता। लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, मैं जबसे इस क्षेत्र में हूं, मुझे कभी इस तरह की दिक्कत नहीं हुई।' गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा 2008 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाए जाने के बाद भारत में #मीटू अभियान ने जोर पकड़ लिया है।
ये भी पढ़ें- INDvsWI: टीम इंडिया से होगी कप्तान कोहली और एमएस धोनी की छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
