Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: लैंगर के बिना भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानिए कौन है नया हेड कोच

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की गर्मियों में शानदार क्रिकेट सीरीज के नतीजों के बाद मुख्य कोच जस्टिन लैंगर एक छोटा ब्रेक लेंगे। जिसका मतलब साफ है कि जब उनकी टीम आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की यात्रा करेगी तो वह टीम के साथ नहीं जाएंगे।

उनकी अनुपस्थिति में, वरिष्ठ सहायक एंड्रयू मैकडोनाल्ड तीन वनडे मैचों के लिए कोच का पद संभालेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर के मुख्य कोच के रूप में पूर्व ऑलराउंडर का पहला काम होगा।

एंड्रयू मैकडोनाल्ड होंगे हेड कोच

एंड्रयू मैकडोनाल्ड होंगे हेड कोच

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने लैंगर के हवाले से कहा, "वह एक शानदार कोच है, उनको सपोर्ट करने के लिए भी हमारे पास कई शानदार कोच हैं।"

टिम पेन ने भारतीय पेस अटैक को बताया हर मामले में ऑस्ट्रेलिया जितना अच्छा

"मैं अपने कोचिंग स्टाफ को लेकर अब इतना ज्यादा आत्मविश्वास में आ चुका हूं कि क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं। अब मैं क्रिकेट के बारे में 30 फीसदी सोचता हूं, बाकी समय अलग चीजों पर ध्यान दिया जाता है जैसे की खेल में बड़े नजरिए से क्या देखा जा सकता है, हमारी कल्चर कैसी चल रही है।"

लैंगर की निगरानी में, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2-0 से हरा दिया और फिर न्यूजीलैंड को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से धो दिया। हालांकि अब कंगारूओं के सामने असली चुनौती भारत में भारत के खिलाफ खेलना है।

लाबुशेन ने बताया भारत में खेलना सबसे मुश्किल

लाबुशेन ने बताया भारत में खेलना सबसे मुश्किल

"जब भी आप भारत में खेलते हैं, तो यह एक कठिन श्रृंखला है क्योंकि भारत एक बहुत कठिन विपक्षी टीम है। उन्हे पास महान बल्लेबाज और गेंदबाज है, इसलिए यह एक चुनौती बन सकती है। " टेस्ट सीरीज में बल्ले के साथ स्टार रहे मारनस लाबुसाने ने यह बात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट से कही है।

IND vs SL: अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बुमराह और चहल के बीच मुकाबला

उन्होंने आगे कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा सबसे कठिन परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ विपक्ष के खिलाफ खुद को परखना चाहते हैं, और भारत में भारत के खिलाफ खेलने से मुश्किल कुछ भी नहीं है।"

फैंस के मुंह में पानी लाने वाली है दो बड़ी टीमों की सीरीज

फैंस के मुंह में पानी लाने वाली है दो बड़ी टीमों की सीरीज

उन्होंने पहले ही 2018 में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ भारत का दौरा किया है और कहा है कि वह अपने उन साथियों के अनुभवों से फायदा लेना चाहेंगे जिन्होंने आईपीएल और कई अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए भारत की यात्रा की है।

"अगर मुझे ऐसा मौका मिलो जो बहुत अच्छा होगा। सौभाग्य से मेरे पास आरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ के रूप में अनुभव का खजाना है ... लोगों से सीखते रहने के लिए महान है। " लाबुशेन ने आगे कहा।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 13:12 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+