
फीकी रही डेविड वार्नर की वापसी-
वार्नर की वापसी हुई है लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड स्टीव स्मिथ की तरह उनको रास नहीं आया।
वार्नर ने बैटिंग के लिए आसान पिच पर पहली पारी में रन बनाने का मौका गंवा दिया। केवल 5 रन बनाकर वे सिराज की गेंद पर चलते बने और दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 13 के निजी स्कोर पर उनको आउट कर दिया।
अश्विन को पहली पारी में भले ही कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने वार्नर को चलता करके एक रिकॉर्ड जरूर बना दिया। टेस्ट क्रिकेट में डेविड वार्नर रविचंद्रन अश्विन के सबसे ज्यादा होने वाले शिकार बन गए हैं। उन्होंने 10 बार इस खुशमिजाज बल्लेबाज को आउट किया है।
IND vs AUS: चोट के बाद स्कैन के लिए गए पंत, साहा ने की दूसरी पारी में कीपिंग

रविचंद्रन अश्विन के सबसे ज्यादा टेस्ट शिकार-
इसके बाद नंबर सर एलियस्टर कुक का आता है जिनको उन्होंने 9 बार आउट किया। 7 बार अश्विन ने बेन स्टोक्स को आउट किया है। केवल स्टुअर्ट ब्रॉड ने वार्नर को टेस्ट क्रिकेट में 12 बार आउट किया है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे टेस्ट धुरंधर फॉर्म में आ चुके हैं। भारतीय टीम अगर सिडनी टेस्ट बचा सकती है तो यह चमत्कार होगा लेकिन इस बात से कौन इनकार कर सकता है कि टीम इंडिया ने हाथ आया मौका गंवाकर कंगारूओं को हावी देने का मौका दे दिया है।

मैच में अपनी पतली हालत के लिए भारत खुद जिम्मेदार-
338 पर मेजबानों को समेटकर भारत ने 70 रन बिना किसी नुकसान के बनाए थे लेकिन बद से बदतर प्रदर्शन करते हुए पूरी टीम 244 पर ऑल आउट हो गई जबकि पिच में किसी तरह का कोई भूत नहीं दिख रहा था। भारत के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, दो बल्लेबाजों ने 50 का स्कोर आगे नहीं बढ़ाया, जडेजा का बाया अगूंठा टूट गया और पंत की बाई कोहली। जाहिर है ऑस्ट्रेलिया की मानसिक वापसी हो चुकी है और भारतीय टीम जीत से हर गेंद के साथ पीछे जाती हुई दिख रही है।


Click it and Unblock the Notifications
