Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

# IND VS Aus: जीत के बाद विराट हुए इमोशनल, जानिए क्यों?

मोहाली। रविवार को टी20 मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को शानदार ढंग से हराया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के हीरो रहे वन एंड ओनली..विराट कोहली, जिन्होंने नाबाद रहते हुए 82 रनों की पारी खेली और इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

अपनी इस पारी के बाद जब विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया तो विराट ने खुद कहा कि वो इस समय काफी इमोशनल हैं।

कोहली ने की युवी और धोनी की तारीफ

कोहली ने कहा कि मैं युवी की दाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे साझेदारी निभाते वक्त काफी मदद की, जिसकी उस समय टीम को काफी जरूरत थी और उसके बाद आये कप्तान धोनी ने मुझे आक्रामक होने से पहले संभाला और मुझे शांत रखा जिसके बाद मैं अपनी करियर की बेस्ट पारी में से एक खेल सका, इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या कहूं?

कोहली ने मोहाली में भारी संख्या में सपोर्ट कर रहे लोगों का भी धन्यवाद दिया और कहा कि जब आपके लोग आपको चीयर करते हैं तो आपका मनोबल बहुत बढ़ जाता है।

सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से होगी इंडिया की भिड़ंत

मालूम हो कि रविवार को मोहाली में खेले गये भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले में विराट कोहली (नाबाद 82, 51 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) की नायाब पारी की बदौलत इंडिया ने कंगारूओं को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम मुम्बई में 31 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+