कोलकाता। टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को पूरे 6 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक जीत के हीरो रहे वन एंड ओनली..विराट कोहली। विराट कोहली ने नाजुक मौके पर टीम को संभाला और भारत को शानदार जीत दिलायी। उन्होंने नाबाद रहते हुए 37 बॉल में 55 रन बनाये।
विराट कोहली को ने इस मैच में अपना टी-20 का 14वां अर्धशतक लगाया, अब इस फॉरमेट में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैदान पर कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की ओर अपना बल्ला और हाथ उठाकर सिर झुकाया।
विराट ने सचिन की ओर झुकाया सिर
मैच के बाद जब उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया तो कोहली ने कहा कि मेरी यह 50 सचिन तेंदुलकर को समर्पित है। मैं उन्हें खेलते देखकर बड़ा हुआ हूं। इसलिए मेरे लिए यह 50 काफी मायने रखती है क्योंकि आज वो मुझे लाइव खेलता देख रहे थे।
Such an amazing moment. Full of respect, grace and love. You are a champion batsman @imVkohli #IndvsPak pic.twitter.com/8FTfmE7MAN
— Tenacious IK (@Wasim_Wazir) 19 March 2016
अपनी पारी से खुश विराट, युवी की तारीफ की
विराट ने कहा कि आज की पारी से मैं बहुत खुश हूूं और संतुष्ट हूं क्योंकि इससे पिछले मैच में मैंने कुछ गल्तियां की थी जो आज नहीं की। मेरा बहुत अच्छा साथ युवी भाई ने दिया और वो अपने चिरपरिचित अंदाज में खेले जिनके लिए वो जाने जाते हैं।
.@imVkohli poses after his Man of the Match performance #WT20 pic.twitter.com/qrRswhALxo
— BCCI (@BCCI) 19 March 2016