स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ ठोका सातवां शतक, बने ये नए रिकॉर्ड

By Rizwan

धर्मशाला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने पहले दिन अपनी टीम की पारी लड़खड़ाने बावजूद एक छोर संभालकर 111 रन की पारी खेली। इस लाजवाब पारी के साथ ही स्मिथ के साथ कई रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं।

भारत के खिलाफ धर्मशाला में बनाया गया शतक, स्मिथ के टेस्ट करियर का 20वां शतक है। भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए स्टीव स्मिथ का ये 7वां टेस्ट शतक रहा। इस भारतीय दौरे पर स्टीव स्मिथ का ये तीसरा शतक है। इससे पहले स्मिथ ने पुणे और रांची टेस्ट मैच में भी शतक जमाया था। स्मिथ भारतीय सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में तीन शतक जमाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं।

स्मिथ के टेस्ट करियर का ये 20वां शतक हैं। सबसे कम पारियों में 20 टेस्ट शतक जमाने की लिस्ट में स्मिथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम सर डॉन ब्रेडमैन का है। उन्होंने 55 टेस्ट में ये काम किया था। इसके बाद भारत के सुनील गावस्कर ने 93 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 95 पारियों में ये कमाल किया था। इसके बाद स्मिथ ने 99 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है।

स्मिथ से आगे सिर्फ पोटिंग
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बनने के मामले में स्टीव स्मिथ अब सिर्फ रिकी पोटिंग से पीछे हैं। पोटिंग के भारत के खिलाफ 8 शतक हैं। स्मिथ के उसके बाद 7 शतक हैं। मैथ्यू हेडन ने भारत के खिलाफ 6 शतक जमाए हैं।

बतौर कप्तान भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में तीन शतक जमाने वाले स्टीव स्मिथ दुनिया के दूसरे कप्तान बन गए है। इससे पहले 2012 में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने ये कारनामा किया था।

स्मिथ ने मौजूदा सीरीज में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वो ऐसा करने पांचवे कप्तान हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्लाइन लॉएड (दो बार) 1974-75, 1983, ऑस्ट्रेलिया के किम ह्यूज (1979), इंग्लैंड के एलिस्टर कुक (2012) और एल्विन कालीचरण (1978) ने बतौर कप्तान भारत के खिलाफ एक सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।
पढ़ें- कंगारू कप्तान स्‍टीव स्मिथ को दलाई लामा ने इसलिए दी जादू की झप्पी

Story first published: Saturday, March 25, 2017, 15:46 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+