मोहाली। अपने टी20 मैच के चौथे मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कंगारूओं के साथ हुए मुकाबले में एक बार फिर से विराट कोहली ने साबित कर दिया कि वो वाकई में बेस्ट क्यों हैं?
जीत के बाद कप्तान धोनी ने उनकी शानदार 82 रनों की नाबाद पारी की जमकर तारीफ की और कहा कि विराट कोहली रनों का भूखा है जिसके कारण उसने इतना शानदार खेल दिखाया। हमारे टॉप आर्डर्स के बल्लेबाजों को भी उससे सीखना चाहिए। उसने प्रेशर में आने के बावजूद कोई गलती नहीं की और बेहतरीन क्रिकेट खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गये।
#जयहिन्द #WT20 pic.twitter.com/SWDcr3NLDo
— BCCI (@BCCI) 27 March 2016
मालूम हो कि रविवार को मोहाली में खेले गये भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले में विराट कोहली (नाबाद 82, 51 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) की नायाब पारी की बदौलत इंडिया ने कंगारूओं को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
#WT20 Men: @imVkohli completes his 50 off 39 balls #जयहिन्द pic.twitter.com/3BgHrqKvIw
— BCCI (@BCCI) 27 March 2016
अपनी पारी के बारे में खुद कोहली ने कहा कि यह उनके करियर की तीन सबसे अच्छी पारियों में से एक है। अब भारतीय टीम मुम्बई में 31 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।