For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने बताया पिछली बार से बेहतर थी ऑस्ट्रेलियाई टीम, फिर भी कैसे जीता भारत

बेंगलुरु: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर शानदार वापसी का मुजायरा किया है। जिस तरह से भारत पहला मुकाबला हारा था उसके बाद लगातार दो जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस समय टॉप ब्रांड क्रिकेट खेल रही है।

शायद इस सीरीज का नतीजा 3-0 भी हो सकता है अगर भारत पहले मैच में अपना बैटिंग ऑर्डर और टीम संयोजन सही कर लेता लेकिन इस मैच में प्रयोग के बाद टीम इंडिया को अपनी खामियों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला जिसका नतीजा अब सबके सामने है।

भारत बना सीरीज का चैम्पियन

भारत बना सीरीज का चैम्पियन

भारत के सदाबहार बल्लेबाज बन चुके कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में 89 रनों की पारी खेली और जीत के अंत तक टीम को पहुंचाने के बाद वे आउट हुए। इससे पहले रोहित शर्मा ने 29वां वनडे शतक जड़कर कोहली के साथ बेहतरीन शतकीय साझेदारी से कंगारूओं को पहले ही मैच से बाहर कर दिया था। कोहली को इस सीरीज का मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया है। मैच के बाद कोहली ने टीम की जीत को काफी संतुष्टिदायक बताया है क्योंकि भारत को पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने उसके ही घर में मात दी थी। कोहली ने सबसे पहले तीसरे मुकाबले में टीम की स्थिति और जीत तक पहुंचने को लेकर बात की।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

कोहली बने मैन ऑफ द सीरीज

कोहली बने मैन ऑफ द सीरीज

कोहली ने कहा, "हम काफी अनुभवी हैं, रोहित और मैं, और हम शिखर के अनुभव को नहीं ले सकते थे। हमें अच्छी शुरुआत मिली। हम उम्मीद करते हैं कि रोहित और केएल जैसे सलामी बल्लेबाज हमें इस तरह शुरुआत देंगे। जब केएल आउट हुए तो यह एक मुश्किल स्थिति थी। गेंद ग्रिप और टर्न होने लगी थी रही थी, और यहीं पर अनुभव काम आता है। हमने एक साथ साझेदारी करने की बात कही जबकि सभी ऑस्ट्रेलियाई चाहते हैं कि विकेट हासिल किए जाएं और अगर हम उन्हें विकेट नहीं देते हैं तो हम 7-8 रन प्रति ओवर से भी पीछा कर सकते हैं।

मैच के बाद क्या बोले विराट-

मैच के बाद क्या बोले विराट-

"हमें अपने कौशल पर विश्वास है। रोहित ने आज खूबसूरती से खेला, मैंने पारी को संभाला। यह हमने पिछले 4-5 वर्षों में खेला है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि एक आदमी अंत तक बल्लेबाजी करना जारी रखे और फिर मुकाबला समाप्त करे। अधिक महत्वपूर्ण व्यापक जीत थी।"

IND vs AUS: तीसरे वनडे में कोहली ने तोड़े धोनी के जबरदस्त डबल रिकॉर्ड

कोहली ने इस मैच में स्टार्क को कवर पर ड्राइव भी मारे जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- "नेट में अभ्यास करना महत्वपूर्ण है, लेकिन मानसिक रूप से स्पष्ट होना और आगे बढ़ना ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं शॉर्ट बॉल को लेकर चिंतित नहीं हूं, और अपनी तकनीक के लिए भरोसा करता हूं, यह मुझे उन गेंदों को हिट करने में मदद करता है जो हिट करने के लिए नहीं हैं। मुझे उस शॉट में मजा आया।

'इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास वार्नर-स्मिथ थे फिर भी...'

'इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास वार्नर-स्मिथ थे फिर भी...'

"यदि आप सकारात्मक नहीं हैं, तो आपके पैर गेंद की ओर नहीं बढ़ते हैं इसलिए सकारात्मक होना महत्वपूर्ण है। आपको एक स्पष्ट दिमाग की आवश्यकता है। ऑस्ट्रेलिया इस बार पिछली बार से भी बेहतर था। इस सीरीज में उनके पास स्टीव, डेविड और मार्नस है। एक गुणवत्ता वाला गेंदबाजी आक्रमण, और फील्डिंग में भी बहुत तेज हैं। हमने आखिरी सीरीज में आखिरी तीन मैचों में हार का सामना किया और अब इस सीरीज में पहले दो मैचों में हारने के बाद आखिरी दो गेम जीतकर वापसी करना बहुत ही संतोषजनक है। हम सिर्फ और सिर्फ आगे की तरफ जाना चाहते हैं। यह देखते हुए कि पिछले साल हमने घर पर श्रृंखला गंवा दी थी, ये वास्तव में संतोषजनक है।"

Story first published: Sunday, January 19, 2020, 22:24 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+