For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, तेज गेंदबाजों ने होम टेस्ट में रचा इतिहास

कोलकाता: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को डे-नाइट टेस्ट में हराने के साथ इतिहास रच दिया है। भारत ने यह मैच एक पारी और 46 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया है। यह विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने लगातार दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज में किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में हुआ पहला मैच भी भारत ने 1 पारी और 130 रनों से बड़े अंतर से जीता था।

पेस बैटरी का आतंक-

पेस बैटरी का आतंक-

भारतीय तेज गेंदबाजी इस मैच में सुपर स्टार साबित हुई। जिस आतंक के साथ टीम इंडिया के पेसरों ने पिछले कुछ समय में कहर बरपाया है उसकी एक शानदार बानगी ईडन गार्डन्स में गुलाबी गेंद से देखने को मिली। इस गेंद से भारतीय तेज गेंदबाजों ने जो आग उगली उसके चलते बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 और दूसरी पारी में 195 रनों पर ढेर हो गई। जबकि भारत ने विराट कोहली के शतक की बदौलत पहली पारी 9 विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

मैन ऑफ द मैच ईशांत शर्मा रहे

मैन ऑफ द मैच ईशांत शर्मा रहे

भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस मैच में 19 विकेट आउट करके इतिहास रच दिया है। तीसरे दिन खेल की शुरुआत बांग्लादेश की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन से की थी और यह टीम 195 रनों पर ढेर हो गई जिसमें उमेश यादव ने पांच और ईशांत शर्मा ने चार विकेट लिए। जबकि एक बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हुआ। इस मैच की पहली पारी में भी बांग्लादेश के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए थे। ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने क्रमशः 5 और 3 विकेट लिए थे जबकि दो विकेट मोहम्मद शमी को मिले थे। ईशांत शर्मा को इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

IND vs BAN: एक और पारी की जीत के साथ टीम इंडिया ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तेज गेंदबाजों ने तोड़ा ईडन में ही बना पुराना रिकॉर्ड

तेज गेंदबाजों ने तोड़ा ईडन में ही बना पुराना रिकॉर्ड

यह होम टेस्ट मे भारतीय इतिहास में तेज गेंदबाजों द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। इससे पहले ईडन गार्डन्स में ही भारतीय तेज गेंदबाजों ने 17 विकेट लिए थे जो उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन था। भारत ने यह प्रदर्शन 2017-18 में किया था। इस मैच में यह रिकॉर्ड टूट गया है। खास बात यह है कि यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टीम से बाहर हैं।

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 16:08 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+