आईसीसी रैंकिंग में छाए मोहम्मद शमी और मयंक अग्रवाल, टेस्ट में मिली करियर की बेस्ट रैंक
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न इंदौर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने एक पारी और 130 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई थी। शमी ने जहां मैच पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 3 और 4 विकेट चटकाए थे तो वहीं मयंक ने पहली पारी में डबल सेंचुरी लगाते हुए 243 रन बनाए थे। इन दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इसका फायदा मिला है और ये दोनों अब अपने करियर की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग पर पहुंच चुके हैं।

आईसीसी रैकिंग में छाए शमी-
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ पर पहुंच गए शमी ने मैच में 58 रन देकर 7 विकेट झटके। अब उनके अंक 790 हो गए हैं। इसके साथ ही वह कपिल देव (877) और जसप्रीत बुमराह (832) के बाद भारत के लिए तीसरे सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने कुल 8 अंकों की छलांग लगाई है और अब वे सातवें स्थान पर आ गए है। इस बीच, इशांत शर्मा शीर्ष 20 में चले गए हैं और उमेश यादव 22वें नंबर पर हैं। जबकि ऑलराउंडर में रविचंद्रन अश्विन को चौथे स्थान मिला है, इसके अलावा वे गेंदबाजों में भी टॉप-10 में बने हुए हैं।

मयंक को भी मिली बेस्ट करियर रेटिंग-
वहीं, बल्लेबाजों में अग्रवाल 243 रन बनाने के साथ ही 11वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के लिए, केवल मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास ने बल्लेबाजों के बीच कोई बढ़त हासिल की। जबकि अबू जैद के करियर के सर्वश्रेष्ठ चार विकेट के साथ रैंकिंग में भी उछाल पर गए हैं। उनको 18 स्थानों का फायदा मिला है। अब वे 6 टेस्ट मैच खेलने के बाद 62वें नंबर पर हैं। बल्लेबाजों में स्मिथ, कोहली और विलियमसन क्रम के अनुसार टॉप तीन पर बरकरार हैं।
AFG vs WI: टी-20 में चाहर के बाद बरपा अफगानी बॉलर का कहर, वेस्टइंडीज पस्त

टेस्ट चैम्पियशिप में भारत बादशाह-
टेस्ट क्रिकेट में एक और शानदार जीत और 1-0 की बढ़त के साथ, भारत ने 300 अंक के साथ आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अगला नंबर श्रीलंका और न्यूजीलैंड का है जो 60 अंक के साथ हैं, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हैं, जो 56 अंक पर हैं। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश को अपना खाता खोलना बाकी है। पाकिस्तान इस सप्ताह के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट चैम्पिनयशिप के तहत अपना पहला मैच खेलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
