
जानिए कैसी होगी पिच-
इतना ही नहीं, इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो घरेलू सीरीज हुई है उसमें तो तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन स्पिनर्स से भी अच्छा साबित हुआ। भारत को अब इंदौर के होलकर स्टेडियम से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्टों की सीरीज में शुरुआत करनी है। ये मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा और इस विकेट पर पिच प्रतिस्पर्धी लग रही है जहां तेज गेंदबाजों के लिए भी पर्याप्त संभावनाए हैं। MPCA के हेड क्यूरेटर, एमपीसीए, समंदर सिंह चौहान के अनुसार, यह एक ऐसी सतह होगी, जिसमें सभी के लिए सहायता होगी।

चीफ क्येरटर ने क्या बताया-
चौहान ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "अच्छा विकेट है जिसमें सभी के लिए सहयता होगी। प्रारूप के अनुसार पिच सभी पांच दिनों के लिए अच्छी होगी।" इंदौर में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं और सतह की तैयारी पर इसका असर पड़ा है। चौहान के अनुसार, उन्हें सतह को ढंककर रखा हैं और सतह को बहुत कम पानी दिया गया। उन्होंने बताया, "मौसम पिछले कुछ दिनों में एक समस्या थी, लेकिन हम इस तरह से तैयार थे।
दीपक चाहर को भारत का पहला टी-20i हैट्रिक गेंदबाज बताने पर ट्रोल हुआ BCCI

एक बार फिर आग उगल सकते हैं पेसर
इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने पिछले दो वर्षों से जिस तरह की गेंदबाजी की है उससे भारतीय तेज आक्रमण की तूती दुनिया में बोली है। इस अटैक में जसप्रीत बुमराह की एंट्री के बाद यह आक्रमण एक तरह से विपक्षी टीमों के लिए खौफ का पर्याय भी बन गया है। अब, भारतीय बल्लेबाजों को भी सीमरों की सहायता करने वाली पिचों पर खेलने में कोई आपत्ति नहीं है, यहां तक कि घर पर भी नहीं। इस बात की बानगी रवि शास्त्री के बयान से मिलती है जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान दिया था कि भाड़ में जाए पिच, हम केवल 20 विकेट के लिए खेलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
