
1952 के बाद पहली बार हुआ ऐसा काम
दरअसल, इस जोड़ी ने 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर चाैका बटोरते हुए 50 रनों की साझेदारी पूरी की। इसी के साथ 1952 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि लाॅर्ड्स के किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में किसी भारतीय सलामी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी की हो। यानी कि 69 साल बाद लॉर्ड्स मैदान में हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय सलामी जोड़ी 50 से अधिक रनों की साझेदारी करने में सफल हुई है। इसके अलावा रोहित-राहुल इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर पहली पारी में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली दुनिया की दूसरी जोड़ी भी बन गई है। एम स्लेटर व मार्क टेलर पहले स्थान पर हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर 1993 में 128 रनों की साझेदारी की थी।

वीनू-पंकज के बीच हुई कभी बड़ी साझेदारी
1952 में विजय हजारे की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड दाैरे पर चार टेस्ट खेलने के लिए रवाना हुई थी। सीरीज का दूसरा मैच 28 नवंबर को शुरू हुआ था जिसमें ओपनिंग जोड़ी ने 106 रनों की साझेदारी की थी। तब भारत ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनिंग के लिए वीनू माकंड के साथ पंकज राॅय उतरे। दोनों ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई थी। हालांकि भारत यह मैच हार गया था। भारत की पहली पारी में वीनू ने 72 तो पंकज ने 53 रन बनाए थे, लेकिन टीम 235 पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने यह मैच 8 विकेट से जीता था।
IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे अनलकी कप्तान बने कोहली, तोड़ा धोनी का शर्मनाक रिकॉर्ड

गावस्कर-फारुख का रिकाॅर्ड टूटने से बचा
रोहित और राहुल के पास आज बड़ा रिकाॅर्ड बनाने का माैका था, लेकिन सुनील गावस्कर और फारुख इंजीनियर का रिकाॅर्ड टूटने से बच गया। रोहित और राहुल लाॅर्ड्स में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाली अब दूसरी भारतीय जोड़ी बन गई हैं। इससे पहले गावस्कर-फारुख के बीच 1974 को इस मैदान पर पहले विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन राहुल और रोहित के पास उन्हें पछाड़ने का माैका था, लेकिन वह 6 रन से चूक गए।


Click it and Unblock the Notifications
