For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद सिराज को अब इतने विकेट कैसे मिल रहे हैं? कोहली ने कहा-ये बस एक चीज का खेल है

लीड्स: मोहम्मद सिराज का भारतीय टीम में उभार ऐसे हुआ है जैसे वे कभी साधारण गेंदबाज थे ही नहीं। वह जैसे बचपन से ही सरपट भागते होंगे और अपनी गेंदों से चोटी के बल्लेबाज का विकेट उड़ाते होंगे, यह कुछ इस तरह की इमेज बनती जा रही है। हालांकि सिराज ऐसे नहीं थे, हम सब जानते हैं कि वह कितने साधारण बॉलर थे, लेकिन विराट कोहली के अंडर में खेलना उनके भाग्य को पलटने वाला साबित हुआ।

कॉन्फिडेंस मिल जाए तो क्या नहीं हो सकता-

कॉन्फिडेंस मिल जाए तो क्या नहीं हो सकता-

सिराज को ऑस्ट्रेलिया का हालिया दौरा मिला और उसके बाद उन्होंने बता दिया कि आत्मविश्वास मिल जाए तो एक चींटी भी पहाड़ तोड़ सकती है। जो साधारण गेंदबाज आईपीएल में बल्लेबाजों के सामने छक्के पिटवा रहा था वह बड़े-बड़े कंगारू दिग्गजों के विकेट लेने लगा। सिराज का सफर अभी रफ्तार पकड़ चुका है और उन्होंने अंग्रेजों की भी नाक में दम किया हुआ है। हालांकि अभी भी सिराज की सफलता एक आश्चर्य ही है क्योंकि वह ना तो इशांत शर्मा की तरह बहुत अनुभवी हैं जो उनकी बॉलिंग में गजब का पैनापन हो और ना ही उनके पास जसप्रीत बुमराह जैसी गति है लेकिन उनको सफलताएं मिलती हैं क्योंकि सिराज पूरे विश्वास के साथ हर गेंद पर मानों विकेट लिखकर बॉलिंग करते हैं।

IND vs ENG 3rd Test: इस बार मौसम कितनी आंख मिचौली खेलेगा? पिच का मिजाज कैसा रहेगा

सिराज की सफलता से दुनिया हैरान है पर कोहली नहीं-

सिराज की सफलता से दुनिया हैरान है पर कोहली नहीं-

ऐसे गेंदबाज को लंबे समय तक सफल रहना चाहिए और भारत के कप्तान विराट कोहली को इस बारे में कोई भी शक नहीं है। कोहली खुद कहते हैं कि सिराज को इतने कम समय में सफलता केवल उनके आत्मविश्वास के कारण मिली है। अभी तक सिराज इंग्लैंड की धरती पर खेले गए दो टेस्ट मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे महान गेंदबाजों के सामने अपने कद को ठीक-ठाक तरीके से पकड़े हुए हैं।

25 अगस्त से शुरू होने जा रहे हेडिंग्ले टेस्ट मैच है पहले की संध्या पर विराट कोहली ने कहा कि 2020-21 में आस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई वह शानदार सीरीज सिराज के लिए कॉन्फिडेंस का खजाना साबित हुई।

कोहली कहते हैं, "मैं सिराज की तरक्की देखकर बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं क्योंकि मैंने उसको करीब से देखा है। वो एक ऐसा लड़का है जिसके पास कौशल तो पहले से ही था। आपको उस कौशल को विकेट में तब्दील करने के लिए कॉन्फिडेंस की जरूरत होती है जो उसको ऑस्ट्रेलिया सीरीज ने दिया, फिर उसका आत्मविश्वास बढ़ता ही चला गया।"

यकीन है तो सब-कुछ है- विराट कोहली

यकीन है तो सब-कुछ है- विराट कोहली

कोहली कहते हैं कि सिराज को पक्का यकीन है कि वह किसी भी समय मैच में विकेट ले सकते हैं और यह बात ही विपक्षी बल्लेबाजों के सामने सिराज को एक घातक गेंदबाज बना देती है। सिराज गेंद को दोनों तरफ घुमाने की क्षमता रखते हैं और वे भारतीय पेस अटैक में एक नई जान भी फूंकने का काम कर रहे हैं। भारत का ये महान तेज गेंदबाजी आक्रमण धीरे धीरे अपनी उम्र की ओर बढ़ रहा है जिसमें अब कोई जोशाला युवा आना चाहिए।

कोहली कहते हैं, "मैं सिराज की सफलता देखकर बहुत खुश हूं वह अपनी तरह का गेंदबाज बन रहा है जो बल्लेबाजों की आंख में आंख डाल कर देखता है और जिसको कोई डर नहीं लगता। वह पीछे कदम हटाने वाला बॉलर नहीं है।"

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 14:12 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+