For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल वॉन ने कहा- 'वो सबसे खराब भारतीय बॉलर था', भारत की रणनीति पर उठाए सवाल

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कड़ी मशक्कत की। अगर बॉलिंग चल जाती तो हम बैटिंग का पाप कुछ धो लेते, लेकिन यह फेमस गेंदबाजी अटैक भी तब फेल हुआ जब टीम 78 ही रन बना पाई। हालांकि दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज आठ विकेट लेने में सफल रहे लेकिन मेजबान टीम 345 रन की बढ़त के साथ खेल को अब जीतने के लिए जा रही है। भारत को शुरुआती सफलताओं की जरूरत थी और उन्होंने पहले 30 मिनट में रोरी बर्न्स को आउट कर दिया लेकिन ईशांत शर्मा दूसरे छोर पर ऐसे बोझिल नजर आए कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों की बांछे खिल उठी।

माइकल वॉन ने भारत की रणनीति पर सवाल उठाया-

माइकल वॉन ने भारत की रणनीति पर सवाल उठाया-

देश का सबसे अनुभवी पेसर पूरे दिन लय में नहीं दिखा और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारत की रणनीति पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार, सुबह के सत्र में भारत को अपने दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए था, जब उनके लिए विकेट लेना अनिवार्य था। जब ईशांत को पहले दिन 78 रनों के बचाव में नई गेंद दी गई, तब भी बहुत सारी भौहें उठीं थी। ऐसा लगता है जैसे विराट कोहली इस मैच में अपना हर फैसला गलत साबित करने की शर्त लगाकर मैदान में उतरे थे।

IND vs ENG: ईशांत की खराब बॉलिंग के पीछे फिटनेस की कमी तो नहीं, शमी ने दिया ये जवाब

ईशांत शर्मा को बताया सबसे खराब गेंदबाज-

ईशांत शर्मा को बताया सबसे खराब गेंदबाज-

वॉन ने टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, "आप दिन के खेल की शुरुआत देख रहे हैं। ईशांत शर्मा अब तक के सबसे खराब भारतीय तेज गेंदबाज थे। आप अगले दिन भी उनके साथ शुरुआत करते हैं, जबकि ये वो एक घंटा है जिसमें आपको दम दिखाना है, आपको निश्चित रूप से अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास जाना चाहिए। शमी ने कल नई गेंद चाहे किसी भी कारण से नहीं ली हो विराट को इसका जवाब देना होगा। "

माइकल वॉन ने यह भी महसूस किया कि भारत ने परिस्थितियों के अनुकूल होकर काम नहीं किया और उन्हें अपनी योजनाओं को ठीक से बदलना चाहिए था। इसके बजाय, वे अपने रूटीन हिसाब के साथ गए और मोहम्मद शमी को तीसरे गेंदबाज के रूप में पेश किया, जबकि उन्हें जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद मिलनी चाहिए थी।

भारत और अन्य महान टीमों में बताया ये फर्क-

भारत और अन्य महान टीमों में बताया ये फर्क-

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें अनुकूलन करती हैं। यह भारतीय टीम एक अच्छी टीम है, लेकिन वे महान टीमों के साथ नहीं हो सकते, जब तक कि वे वास्तव में यह स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं कि उन्हें आने और चीजों को अलग तरह से करने की जरूरत है।"

जहां तक ​​इशांत शर्मा की बात है, तो यह उनके लिए भूलने का दिन था, क्योंकि अन्य तीन तेज गेंदबाजों ने कड़ी मेहनत की। लेकिन ईशांत ने अब तक 22 ओवरों में 92 रन दिए हैं और वह सबसे महंगे गेंदबाज हैं। इतने टेस्ट मैच खेलने के बाद भी एकदम ऐसा नौसिखिया प्रदर्शन करना भी अपने आप में एक अजूबा है और शायद ईशांत ही यह कारनामा कर सकते हैं।

Story first published: Friday, August 27, 2021, 15:56 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+