For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बुमराह-उमेश के दम पर ओवल टेस्ट में भारत की हुई वापसी, सिर्फ 53 रन पर झटके 3 विकेट

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिये उतरना पड़ा। भारतीय टीम के लिये इस पिच पर एक बार फिर से बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा और शार्दुल ठाकुर (57), विराट कोहली (50) के दम पर 191 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। हालांकि मैच में भारतीय टीम को वापस लाने का काम गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें पहले शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने हेडिंग्ले मैच के हीरो रहे तीनों बल्लेबाजों को पहले ही दिन आउट कर भारतीय टीम की दावेदारी को मजबूती के साथ खत्म किया। जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर में पहले रॉरी बर्न्स (5) को बोल्ड किया तो फिर इसी ओवर में हसीब हमीद को पंत के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल में भी लापरवाही भरा शॉट खेलकर आउट हुए ऋषभ पंत, वॉन ने कहा- अति आक्रामक होने की जरूरत नहीं

हालांकि इसके बाद इंग्लैंड के लिये एक बार फिर से कप्तान जो रूट (21) और डेविड मलान (26) पारी को बचाते हुए नजर आये और तीसरे विकेट के लिये 46 रन जोड़ लिये। इस मैच में जब एक बार फिर लगने लगा कि जो रूट के सामने भारतीय गेंदबाज पस्त होने वाले हैं तभी उमेश यादव ने उन्हें बोल्ड मारकर भारत के लिये सबसे बड़ा विकेट हासिल किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 53 रन बना लिये हैं और भारतीय पारी के मुकाबले 138 रन पीछे हैं।

इससे पहले भारतीय टीम के लिये शार्दुल ठाकुर ने 36 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगाकर 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम के स्कोर को 191 तक पहुंचाया। शार्दुल ठाकुर ने यह पारी उस वक्त खेली जब भारतीय टीम ने महज 127 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट खो दिये थे। शार्दुल ठाकुर ने महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: शार्दुल-कोहली ने बचाई भारत की लाज, ओवल में 191 पर सिमटी विराट सेना

शार्दुल ठाकुर ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिये इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1996 में 32 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं शार्दुल ठाकुर टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दूसरे पायदान पर आ गये हैं और वीरेंदर सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड कपिल देव (30 बॉल) के नाम है।

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 23:36 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+